Breaking News

मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच में एक ही दिन में 65 अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर।

Khabar-72, Live News, News World, Top News, News Today, India News
फोटो - (हेमंत नगराले) मुंबई पुलिस कमिश्नर


मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच में एक ही दिन में 65 अधिकारियों का किया गया ट्रांसफर।



महाराष्ट्र सरकार पर गलत तरीके से ट्रांसफर करने का आरोप विपक्ष ने लगाया है। इसी बीच मुंबई पुलिस में ट्रांसफर की लाइन लग गई है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच को पूरी तरह से परिवर्तित करते हुए एक दिन में 80 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें से 65 पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच के हैं। लगभग सभी क्राइम ब्रांच यूनिट्स के सीनियर अफसरों का ट्रांसफर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कर दिया है। ट्रांसफर किए गए लोगों में 20 अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। क्राइम ब्रांच से जिनका ट्रांसफर हुाआ है उनमें, PI, PSI और API शामिल हैं।



बतादें कि ट्रांसफर लिस्ट में एपीआई रियाजुद्दीन काजी का नाम भी है। आज NIA ने पूछताछ के लिए रियाजुद्दीन को बुलाया था और कई घंटे की पूछताछ के बाद एपीआई रियाजुद्दीन काजी वापस अपने घर लौट गया। सचिन वजे के ठाणे में मौजूद घर के तमाम CCTV एपीआई रियाजुद्दीन काज़ी ने ही गलत तरीके से लिये और अब उनमें से कई CCTV डिलीट हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.