Breaking News

संदिग्ध हालत में 4 वर्षीय बालक की मौत से कोहराम, शरीर पर है जलने के निशान।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
सांकेतिक चित्र

संदिग्ध हालत में 4 वर्षीय बालक की मौत से कोहराम, शरीर पर है जलने के निशान।


बीती शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में बालक की मौत हो गयी। बालक पड़ोसी के घर के पीछे मृत पड़ा मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


थाना क्षेत्र के ग्राम दहेलिया निवासी धर्मेश कुमार का 4 वर्षीय पुत्र ऋतिक यादव शुक्रवार लगभग 1 बजे बाहर चला गया था| बालक ऋतिक के बाहर जाने  के बाद उसकी माँ बबिता नें उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नही चल सका| जिसके बाद उसका शव 5 बजे महेश चन्द्र यादव के घर के पीछे पड़ा मिला। ऋतिक महेश के घर की छत से बिजली के तार निकले है। आशंका जाहिर की जा रही है कि उसी के करंट से बालक की मौत हुई है।  मृतक के पिता धर्मेश कुमार नें पुलिस को सूचना दी। दारोगा सुहेल खान ने बालक ऋतिक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.