पत्नी ने केमिकल डाल कर जलाया पति का गुप्तांग, प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई।
![]() |
| सांकेतिक चित्र |
पत्नी ने केमिकल डाल कर जलाया पति का गुप्तांग, प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई।
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में टीटी नगर क्षेत्र निवासी एक महिला अपने पति और बच्चों को नशीली गोलियां देकर प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाती पकड़ी गई। होश में आई पति ने आरोप लगाया कि महिला ने हार्पिक डालकर उसका गुप्तांग जला डाला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मेरठ,- उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में टीपी नगर थाना क्षेत्र एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां क्षेत्रवासियों ने एक महिला को अपने प्रेमी के साथ घर में रंगरलिया मनाते रंगे हाथ दबोच लिया। दूसरे कमरे में महिला का पति और तीन मासूम बच्चे बेहोशी की हालत में बरामद हुए। अस्पताल में होश आने पर पति ने आरोप लगाया कि पिछले काफी समय से उसकी पत्नी पूरे परिवार को नशीली गोलियां देकर अपने प्रेमी के साथ घर में रंगरलियां मनाती रही है। इतना ही नहीं पत्नी ने गुप्तांग पर हार्पिक डालकर अपने ही पति को 'बर्बाद' कर दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दरअसल, मलियाना निवासी शादाब के मुताबिक सरधना निवासी डॉक्टर वसीम उसका परिचित है। जिसके चलते डॉक्टर वसीम का अक्सर शादाब के घर पर आना जाना लगा रहता है। शादाब ने बताया कि वसीम जब भी घर पर आता तो अपने साथ कभी बिरियानी तो कभी मिठाई लेकर आता। जिसे खाने के बाद शादाब और उसकी तीनों बेटियां बेसुध होकर सो जाते थे। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर वसीम और शादाब की पत्नी चांदनी बेफिक्र होकर घर में रंगरलियां मनाते थे।
चोर समझकर क्षेत्रवासियों ने मचाया शोर
बताया जाता है शुक्रवार की शाम भी डॉक्टर वसीम खाने-पीने का कुछ सामान लेकर शादाब के घर पर गया था। जिसमें बेहोशी की दवाई मिली थी। इस खाने को खाने के बाद शादाब और उसकी तीनों बेटियां बेहोश हो गए। जिसके बाद देर रात डॉक्टर वसीम शादाब के घर में दाखिल हो रहा था। मगर इसी दौरान क्षेत्र के लोगों ने वसीम को शादाब के घर में दाखिल होते देख लिया और उसे चोर समझकर मामले की जानकारी पड़ोस में रहने वाले शादाब के कुछ रिश्तेदारों को दी। जिसके बाद सभी लोगों ने चोर का शोर मचाते हुए शादाब के घर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान चांदनी ने अपने प्रेमी डॉक्टर वसीम को घर के टॉयलेट में बंद कर दिया। इसके बाद चाकू निकालकर लोगों को अपने हाथ की नस काटने की धमकी देने लगी। मगर क्षेत्रवासियों ने हिम्मत दिखाकर चांदनी को धर दबोचा। उधर, जैसे ही टॉयलेट का दरवाजा खोला गया तो महिला का प्रेमी घर से फरार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.