Breaking News

प्रॉपर्टी विवाद में बदमाशों ने पति-पत्नी को बांधने के बाद गोली मारकर की हत्या।

प्रॉपर्टी विवाद में बदमाशों ने पति-पत्नी को बांधने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी।


प्रॉपर्टी विवाद में बदमाशों ने पति-पत्नी को बांधने के बाद गोली मारकर की हत्या।

फरीदाबाद के जसाना गांव में पति पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुचे लोगों का कहना है कि बदमाशों ने पहले उन्हें बाँधा फिर गोली मार दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पास के ही बादशाह खान अस्पताल में भेज दिया। पुलिस आस पास के लोगों से घटना से जुड़ी जानकारी निकलने की कोशिश कर रही है। मोनिका के पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में 4 लोगों को घर आते देखा गया है और फिर हड़बड़ाहट में बाहर जाते देखा है। पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस के मुताबिक मारे गए मोनिका और सुखबीर की उम्र 30-32 साल थी। 

लोगों को आशंका है ये मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा है। लोगों ने बताया कि मोनिका अपने पति के साथ मायके के पास घर लेके रहने आयी थी। मृतका के भाई मनीष ने बताया कि रोज दूध लेने आती थी मगर जब नही आई तो मैने घर जा के देखा वहाँ दो लाशें पड़ी हुई थीं। इस दोहरे हत्याकांड से आस- पास खौफ का माहौल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.