UP - चार्टर्ड प्लेन से विकास दुबे को इंदौर से साथ लाएगी यूपी STF - सूत्र !
उज्जैन से इंदौर ले जाया जाएगा !
उधर मध्य प्रदेश पुलिस से खबर है कि जल्द ही विकास दुबे को उज्जैन से इंदौर रवाना किया जाएगा. वहीं विकास दुबे की इस दौरान मेडिकल जांच भी जा रही है, जिसमें कोरोना परीक्षण भी किया जाएगा. इसके अलावा एमपी पुलिस विकास दुबे की 6 दिन की हिस्ट्री भी खंगालेगी. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह कब उज्जैन पहुंचा? किसके संपर्क में आया? किसने शरण दी? पुलिस पूरा खुलासा करने की तैयारी में है. !फूल बेचने वाले के सुराग पर आया गिरफ्त में !
पता चला है कि एक फूल बेचने वाले शख्स के सुराग पर विकास दुबे गिरफ्त में आया. मास्क उतरने के बाद फूल वाले से विकास दुबे ने बातचीत की थी. फूल वाले को विकास दुबे की शक्ल पर शक हुआ था, जिसके बाद उसने प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड को विकास दुबे की जानकारी दी. प्राइवेट सिक्योरिटी के गार्ड एक पुलिस जवान के साथ महाकाल मंदिर कैंपस में दाखिल हुआ और यहां उन्होंने विकास दुबे को पकड़ा. विकास दुबे से पूछताछ की तो वह जवाब नहीं दे पाया. इसके बाद विकास दुबे को महाकाल स्थित चौकी पर लाया गया. पुलिस का शिकंजा कसता देख विकास दुबे ने खुद का परिचय दिया.लखनऊ नंबर की कार बरामद !
वहीं देवास गेट पुलिस ने दो लोगों को लखनऊ के नंबर की एक गाड़ी के साथ पकड़ा या है. पुलिस के अनुसार सी गाड़ी से विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था. नम्बर प्लेट पर हाई कोर्ट लिखा हुआ है. ये गाड़ी मनोज यादव के नाम पर रजिस्टर्ड है !वहीं गैंगस्टर विकास दुबे से एमपी पुलिस पूछताछ में जुटी है. पुलिस को कुछ और संदिग्धों के बारे में पता चला है. उज्जैन के कई इलाकों में की जा रही सर्च किया जा रहा है. विकास दुबे के साथ कुछ और लोगों के होने का शक है !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.