Breaking News

UP - मथुरा पुलिस ने 3 शातिर ठग किये गिरफ्तार, OLX App से करते थे ठगी 8 लाख 60 हज़ार कैश भी बरामद !

UP - Mathura Police arrested 3 vicious thugs, used to cheat 8 lakh 60 thousand cash from OLX App!

Mathura - मथुरा में लोगों को ठग कर उन्हें लाखों का चूना लगाने वाले टटलू गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने लोगों को सोने की नकली ईंट देकर उन्हें ठगने वाले गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 लाख 60 हजार रुपये, पीली धातु की ईंट, 3 मोबाइल फोन और 9 फर्जी SIM बरामद किए हैं !
बतादें कि मथुरा में SSP के निर्देश पर ठगों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी छाता के पर्यवेक्षण में शेरगढ़ पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है. गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम असर खां, राहुल और नोमान है. पुलिस ने बताया कि शातिर ठग OLX ऐप पर लोगों को सोने की नकली ईंट देने का लालच देते थे और उनसे पैसे ठग लेते थे. इस ठगी के काम में ये लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम खरीदकर उनका इस्तेमाल करते थे. पुलिस को काफी समय से इनकी तलाश थी !


बतादें कि इससे पहले बीते हफ्ते भी पुलिस ने टटलू गिरोह की तीन लोगों पर अपना शिकंजा कसा था. पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए चार महंगे मोबाइल फोन और चोरी की दो बाइक बरामद की थी. आरोपियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी के जरिए OLX और PayTM के जरिए विज्ञापन देकर कई लोगों से ठगी के आरोप हैं !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.