Breaking News

UP - Kanpur Encounter के मामले में विकास दूबे की गिरफ़्तारी/आत्मसमर्पण को लेकर सस्पेंस बरकरार ! आखिर क्यों उठ रहे है सवाल ?

Suspense remains on Vikas Dubey's arrest

विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया. मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को जानकारी दी. बताया जाता है कि पुलिस के आने से पहले मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने विकास को घेर लिया था !

नई दिल्ली: कानपुर में एनकाउंटर के दौरान 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे को वृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने वहां महाकालेश्वर मंदिर के लिए पर्ची कटाई, मीडिया वालों को बुलाया और फिर खुद को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यूपी पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की है. वहीं इससे पहले पुलिस ने उसके एक साथी को मुठभेड़ में मारा था !

कानपुर के आई जोन ने प्रशांत कुमार ने इससे पहले बताया था कि कल जिन 3 लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया था, उनमें से एक प्रभात मिश्रा की मौत हो गई है, हिरासत से भागने के दौरान पुलिस ने उसे गोली मारी गई थी !

इससे पहले एडीजी ने कहा था कि गाड़ी खराब होने का फायदा उठाकर प्रभात मिश्रा ने पिस्टल छीनकर पुलिस पर फायर करने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारा गया. इस मुठभेड में हमारे एसटीएफ के 2 जवान और कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं !

 

शहीद DSP देवेंद्र मिश्रा के रिश्तेदर कमलाकांत मिश्रा ने कहा विकास दुबे को मौत से बचाया गया!

कानपुर कांड में शहीद हुए डीएसपी देवेंद्र मिश्रा के रिश्तेदर कमलाकांत मिश्रा ने कहा कि विकास के पकड़े जाने के बाद कहानी खत्म नहीं हुई है बल्कि अब कहानी शुरू हुई है. उन्होंने कहा कि विकास दुबे को मौत से बचाया गया है. ऐसे गिरफ्तारी नहीं होती. ये सब मिलीभगत है. विकास को अबतक जिसने बचाया है उन लोगों के कहने पर ही उसने गिरफ्तारी भी दी है!

बिहार DGP का बयान !

बिहार DGP ने कहा कि वो(विकास दूबे) आत्मसमर्पण नहीं कर सकता. अगर करना होता तो कहीं और कर सकता था, दिल्ली,हरियाणा ज़्यादा सुरक्षित था,ये मध्य प्रदेश पुलिस की कामयाबी है. UP पुलिस से उसे डर था इसलिए उसे कहीं बाहर जाना था. महाकाल ने उसे दर्शन ही नहीं दिया, दर्शन करने से पहले ही पकड़ा गया !

मंदिर की 250 रुपये की पर्ची भी कटाई !

कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित विकास दुबे उज्जैन में सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था.विकास दुबे ने दर्शन के लिए महाकाल मंदिर की 250 रुपये की पर्ची भी कटाई थी और दर्शन करने लाइन में लगा था. उसे एनकाउंटर का डर भी था शायद इसी वजह से उसने ये रास्ता चुना. इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी !

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा MP पुलिस की कामयाबी बताई !

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कानपुर में वारदात के बाद से ही मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट मोड पर थी. मध्य प्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी.इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है. अपराधी चाहे कितना ही बड़ा हो, हमारी पुलिस किसी को भी छोड़ती नहीं है !

उज्जैन के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने क्या कहा -

उज्जैन के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि विकास दुबे महाकाल का दर्शन करने मंदिर में जा रहा था. उसी समय सुरक्षाकर्मियों ने उसको पहचाना और कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद विकास दुबे वहां पर चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगा कि मैं ही विकास दुबे हूं. इसके बाद पुलिस की टीम ने उसको गिरफ्तार कर लिया. कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर और आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपित विकास दुबे उज्जैन में सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था. इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी !

बिहार के DGP गुप्तेसवर पांडे ने कहा -

बिहार के डीजीपी गुप्तेसवर पांडे ने कहा कि ऐसे अपराधियों का कोई धर्म और कोई जात नहीं होती है. इनको ताकत जनसमर्थन से मिलती है अगर वो मिलना बंद हो जाए तो ऐसे लोग खत्म हो जाएंगे !

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा -

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिनको लगता है की महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएँगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं.हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्श्ने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि मैंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात कर ली है. शीघ्र आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मध्यप्रदेश पुलिस, विकास दुबे को उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी !

Akhilesh Yadav ने पूछा ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी ?

विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके !

मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला -

जब विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया तो उसने चिल्लाकर कहा कि मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला. पकड़े जाने के बाद भी विकास की हेकड़ी खतम नहीं हो रही है. फिलहाल विकास को महाकाल थाने की पुलिस अपने साथ ले गई है. उज्जैन की ट्रांजिट कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा !

विकास दुबे को उज्जैन की ट्रांजिट कोर्ट में पेश किया जाएगा !

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे के पकड़े जाने की तस्दीक की है. विकास दुबे को उज्जैन की ट्रांजिट कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसके बाद उसे यूपी पुलिस रिमांड पर लेगी और फिर उससे पूछताछ की जाएगी !

एनकाउंटर में विकास दुबे के 2 और साथी आज मारे गए !

आज सुबह ही पुलिस ने एनकाउंटर में विकास दुबे के दो और साथियों प्रभात मिश्रा और बउअन को मार गिराया है. विकास के करीबी माने जाने दोनों अपराधी कानपुर कांड में शामिल थे. प्रभात को कानपुर की पनकी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर किया. प्रभात को फरीदाबाद से गिरफ्तार करके रिमांड पर लाया जा रहा था, यहां उसने पुलिस का हथियार छिनकर भागने की कोशिश की और मारा गया. पुलिस की गाड़ी पंचर हो जाने की वजह से प्रभात ने भागने की नाकाम कोशिश की. प्रभात ने पुलिस का हथियार छीनकर फायर किया जिसमें पुलिस के दो जवान घायल हे गए. प्रभात बिकरु गांव का रहने वाला था !

विकास दुबे हुआ गिरफ्तार !

कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के महाकाल मंदिर में वो संरेंडर करना चाहता था, लेकिन पहले ही पुलिस को जानकारी दे दी गई !

बैकग्राउंड

नई दिल्ली - कानपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे आखिरकार गिरफ्तार हो गया है. पुलिस ने उसे उज्जैन से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, उज्जैन के महाकाल मंदिर में वो संरेंडर करना चाहता था, लेकिन पहले ही पुलिस को जानकारी दे दी गई. एक तस्वीर में विकास दुबे मंदिर में सोफे पर बैठा दिख रहा है. पुलिसवाले विकास को पकड़ कर ले गए, इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. महाकाल मंदिर के सिक्योरिटी गार्ड ने ही पुलिस को जानकारी दी थी. करीब 10 राज्यों की पुलिस विकास की तलाश में लगी थी !

विकास के दो साथियों का एनकाउंटर !

आज सुबह ही पुलिस ने एनकाउंटर में विकास दुबे के दो और साथियों प्रभात मिश्रा और बउअन को मार गिराया है. विकास के करीबी माने जाने दोनों अपराधी कानपुर कांड में शामिल थे. प्रभात को कानपुर की पनकी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने ढेर किया. प्रभात को फरीदाबाद से गिरफ्तार करके रिमांड पर लाया जा रहा था, यहां उसने पुलिस का हथियार छिनकर भागने की कोशिश की और मारा गया. पुलिस की गाड़ी पंचर हो जाने की वजह से प्रभात ने भागने की नाकाम कोशिश की. प्रभात ने पुलिस का हथियार छीनकर फायर किया जिसमें पुलिस के दो जवान घायल हे गए. प्रभात बिकरु गांव का रहने वाला था !

वहीं इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों ने एक गाड़ी लूटी. पुलिस को सूचना मिली और एनकाउंटर के दौरान एक अपराधी को गोली लगी और उसकी पहचान रणवीर उर्फ बउअन के रूप में हुई. बउअन पर 50 हजार का इनाम था. बउअन अपने तीन साथियों के साथ भागने की कोशिश कर रहा था. बउउन के पास से 512 बोर की एक डबल बैरल राइफल और एक पिस्टल बरामद हुई है !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.