UP में कल रात 10 बजे से Lockdown, यूपी के सभी दफ्तर और बाजार बंद रहेंगे ।
UP में कल रात 10 बजे से Lockdown, कल रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक रहेगा Lockdown, UP के सभी दफ्तर और बाजार रहेंगें बंद।
LUCKNOW - उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है लोगों को जागरुक करने के लिए 4 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा।All offices, markets and commercial establishments will remain closed. However, essential services will be allowed. Trains will continue to operate: UP Government #Lockdown pic.twitter.com/7rUHYXnT8a
— ANI UP (@ANINewsUP) July 9, 2020
मुख्य सचिव ने बताया कि Lockdown के दौरान प्रदेश में सभी कार्यालय, बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान इत्यादि सभी बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की तरह खुले रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.