Rajasthan Politics - अब ऑडियो टेप वायरल होने से मची खलबली, गहलोत सरकार गिराने की साजिश।
Rajasthan Politics - अब ऑडियो टेप वायरल होने से मची खलबली, गहलोत सरकार गिराने की साजिश।
जयपुर: राजस्थान में चल रहे राजनीतिक संकट में एक नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस के बागी विधायकों की मदद से राज्य में कांग्रेस सरकार गिराने के लिए खरीद-फरोख्त की कथित बातचीत का ऑडियो टेप गुरुवार शाम को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से शेयर किए गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री भंवर लाल शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के साथ कांग्रेस सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि, विधायक भंवर लाल शर्मा ने आरोपों का खंडन किया है।गहलोत के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) लोकेश शर्मा ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि पायलट और भंवर लाल शर्मा राज्य में गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रहे थे। ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि भंवर लाल शर्मा इसमें राजस्थान की सरकार को गिराने की साजिश रच रहे हैं। इस ऑडियो में पैसे की लेन-देन की भी बात की जा रही है।
#WATCH:Audio that has gone viral is fake. Officer on Special duty to CM,Lokesh Sharma is trying to pressurise MLAs by getting fake audios made as CM is in despair: Congress MLA Bhanwar Lal Sharma on audio clips in which he is purportedly heard conspiring to topple #Rajasthan govt pic.twitter.com/35JTpkzajl
— ANI (@ANI) July 16, 2020
इस पर भंवर लाल का कहना है, 'वायरल हुआ ऑडियो नकली है। CM का ओएसडी लोकेश शर्मा नकली ऑडियो के माध्यम से विधायकों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि CM निराशा में हैं। इसमें न मेरी आवाज है और न मेरी किसी से बात हुई है।'
हाई कोर्ट पहुंचे पायलट !
वहीं विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अयोग्य ठहराए जाने को लेकर जारी किए गए नोटिस के मामले में सचिन पायलट के धड़े की ओर से राजस्थान हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई है। पायलट खेमे ने राजस्थान विधानसभा से असंतुष्ट विधायकों को अयोग्य ठहराने के कदम को चुनौती देने के लिए दायर अपनी याचिका में संशोधन के लिये समय मांगा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.