Breaking News

TV Serial इश्कबाज एक्ट्रेस श्रेनू पारिख (Shrenu Parikh) भी कोरोना पॉजिटिव !

TV Serial Ishqbaaz actress Shrenu Parikh is also Corona positive

TV Serial इश्कबाज अभिनेत्री श्रेनू पारिख (Shrenu Parikh)  भी कोरोना पॉजिटिव !

नई दिल्ली: पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना से जंग लड़ रही है. भारत में भी इस संक्रमित बीमारी के लाखों मामले आ चुके हैं. आर्थिक नगरी मुंबई का इस बीमारी ने बुरा हाल कर रखा है. बॉलीवुड सितारों से लेकर टीवी जगत के कलाकारों तक ये संक्रमित बीमारी पहुंच गई है. कुछ देर पहले टीवी एक्ट्रेस श्रेनू पारिख (Shrenu Parikh)  ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी है और ये भी बताया है कि इस समय वो अस्पताल में हैं जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

श्रेनू पारिख ने लिखा है, 'कुछ दिनों पहले मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई. अब अस्पताल में हूं और रिकवर कर रही हूं. मेरे और मेरे परिवार वालों के लिए प्रार्थना करिए. मैं कोरोना वॉरियर्स की शुक्रगुजार हूं जो इस संकट घड़ी में मरीजों का इलाज कर रहे हैं.'

 

श्रेनू पारिख ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'इतनी सावधानी बरतने के बाद भी अगर ये बीमारी आपको हो जाए हो आप इस अदृश्य राक्षस की शक्ति का अंदाजा लगा सकते हैं जिससे हम लड़ रहे हैं. कृपया सावधान रहें और अपने आपको बचाएं.'

श्रेनू पारिख 'इश्कबाज', 'इस प्यार को क्या नाम दूं', 'दिल बोले ओबेरॉय', 'ब्याह हमारी बहु का' जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं. श्रेनू के अभिनय को दर्शक खूब पसंद करते हैं, श्रेनू  सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर आपको श्रेनू की तमाम तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी।

आपको बता दें हाल ही में 'कसौटी जिंदगी की' के एक्टर पार्थ समथान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद से इस शो की शूटिंग को फिलहाल के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.