Breaking News

पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई अशरफ से जुड़े लोगों के खिलाफ भी पुलिस कर रही है शिकंजा कसने की तैयारी !

पूर्व सांसद अतीक अहमद के भाई अशरफ से जुड़े लोगों के खिलाफ भी पुलिस कर रही है शिकंजा कसने की तैयारी !


प्रयागराज
- गुजरात के अहमदाबाद जेल (Ahmadabad Jail) में बंद बाहुबली नेता व पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmad) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. तीन दशक से राजनीति और अपराध की दुनिया में दबदबा रखने वाले अतीक अहमद के छोटे भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ (Ashraf) को क्राइम ब्रांच और प्रयागराज (Prayagraj) पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है. अशरफ पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था और सूबे में योगी सरकार बनने के बाद से ही वह फरार चल था. अशरफ के खिलाफ प्रयागराज जिले के कई थानों के साथ ही बाहरी जिलों में भी कुल मिलाकर संगीन धाराओं में 33 मुकदमे दर्ज हैं. जिनमें से पांच मुकदमों मे अशरफ वांटेड भी चल रहा था. अशरफ की हिस्ट्रीशीट 93ए है और उसकी गैंग का नम्बर आईएस227 है.

जल्द पुलिस रिमांड पर लेगी !

आईजी केपी सिंह के मुताबिक पुलिस अब अशरफ की जल्द रिमांड लेकर एसटीएफ और पुलिस की टीमें उससे पूछताछ करेगी. ऐसा माना जा रहा है कि पूछताछ में कई दबे राज भी पुलिस उगलवा सकती है. इसके साथ ही पुलिस अब वांटेड मुकदमों में जल्द विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल करेगी और ट्रायल के मुकदमों में सजा दिलाने की भी कोशिश करेगी, ताकि जल्द बाहर न आ सके. इसके साथ ही गैंगस्टर एक्ट में अशरफ की संपत्तियों और मंहगी गाड़ियों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी. जबकि अशरफ से जुड़े लोगों के खिलाफ भी पुलिस अब शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है.


ससुराल से हुई थी अशरफ की गिरफ्तारी !

गौरतलब है कि अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को क्राइम ब्रांच और प्रयागराज पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुखबिर की सटीक सूचना पर उसकी ससुराल कौशाम्बी के हटवा से गिरफ्तार किया है. जिसके बाद उसे कैंट थाने में रखकर पूछताछ भी की गई. अशरफ की गिरफ्तारी के लिए पिछले काफी समय से लगातार पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में उसके घर और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी कर रही थी, लेकिन पुलिस की आंख में धूल झोंककर हर बार फरार हो जाया करता था. पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ की गिरफ्तारी को लेकर पिछले काफी समय से प्रयागराज पुलिस की किरकिरी भी हो रही थी, क्योंकि सूबे में योगी सरकार बनने के बाद से वह लगातार फरारी काट रहा था. उसकी गिरफ्तारी को लेकर प्रयागराज ने कई टीमों का गठन किया गया था, लेकिन बावजूद प्रयागराज पुलिस के हाथ लंबे समय तक खाली रहे. पुलिस ने अशरफ के पास से एक पिस्टल, छह कारतूस, फॉर्च्यूनर गाड़ी और 8490 रुपए नगद बरामद किया है. इसके साथ ही अशरफ के पास से पहचान पत्र ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है !

मुकदमों की लंबी फेहरिस्त !


अशरफ के खिलाफ मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है. उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में जिले के कई थानों के साथ ही दूसरे जिले में कुल मिलाकर 33 मुकदमे दर्ज हैं. उत्तर प्रदेश में सपा सरकार हटने के बाद से ही अशरफ अंडर ग्राउंड हो गया‌ था. अशरफ की तलाश में यूपी एसटीएफ भी लगी हुई थी. अशरफ को पकड़ने के लिए पिछले कुछ दिनों से पुलिस काफी सक्रिय थी. अशरफ के तमाम करीबियों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की गई थी और कई लोगों को जेल भी भेजा गया था. उसके ससुराल में पुलिस ने कई बार दबिश दी थी, लेकिन हर बार पुलिस को असफलता हाथ लग रही थी. गुरुवार की रात मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने अशरफ को घेराबंदी करके पकड़ लिया है. एक लाख के इनामी अशरफ पर शहर के शाह गंज खुलदाबाद धूमन गंज सहित कई थानों में रंगदारी ज़मीन कब्जे, अवैध असलहा रखने गवाहों को धमकाने के अलावा पूर्व बसपा विधायक राजू पाल की हत्या का भी आरोप है. अशरफ के भाई बाहुबली पूर्व सपा सांसद अतीक अहमद पहले ही 3 साल से जेल में बन्द है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही अतीक अहमद को नैनी जेल से गुजरात के अहमदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया है !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.