Zomato डिलीवरी एग्जीक्यूटिव कोरोना Positive, शनिवार को 240 नए पॉजिटिव मामले, प्रशासन हाई अलर्ट पर !

केरल में शनिवार को 240 नए पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद से ही प्रशासन हाई अलर्ट पर है. केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में जोमैटो का डिलीवरी एग्जीक्यूटिव कोरोना पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद से प्रशासन सतर्क है. पिछले कुछ दिनों में मेडिकल वॉरियर और एक पुलिस अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं !
स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार, 37 साल के जोमैटो के डिलीवरी एग्जीक्यूटिव ने कोरोना के लक्षण दिखने के बाद खुद को पलायाम मार्केट के एक लॉज में खुद को क्वारंटीन करने का फैसला लिया. 2 जुलाई को उसका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया और शनिवार को वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई !
27 साल के चिकित्सक प्रतिनिधि जो कि पुंथरा इलाके से है, उनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है. वह खाजाखुतम इलाके के कई अस्पतालों में गए थे !
सरकारी सचिवालय (Government secretariat ) में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी की कोरोना रिपोर्ट पिछले हफ्ते ही पॉजिटिव आई थी. शनिवार तक केरल में 5,024 कोरोनावायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव मामले हैं, जिसमें से 2,129 एक्टिव केस है, राज्य में अब तक इस वायरस से 25 मौतें हो चुकी हैं !
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.