परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने चीनी कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध !
भारत और चीन बीच कल रहे तनाव के चलते इंडियन हाइवे प्रोजेक्ट में चीनी कंपनियों को शामिल नहीं किए जाने का फैसला लिया गया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ये जानकारी दी है. अगर कोई चाइनीज कंपनी किसी भारतीय या दूसरी कंपनी के साथ जॉइंट वेंचरिंग के जरिए भी बोली लगाएगी तो उसे शामिल नहीं होने की अनुमति नहीं है !
गडकरी ने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि चीनी इंवेस्टर्स का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों जैसे विभिन्न क्षेत्रों में हस्तक्षेप न हो. केंद्रीय मंत्री के मुताबिक इससे जुड़ी नई नीति जल्द ही लाई जाएगी !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.