Breaking News

यूएन में होंगकोंग का मुद्दा उठा , भारत ने चीन को दिया एक और झटका !

यूएन में होंगकोंग का मुद्दा उठा , भारत ने चीन को दिया एक और झटका !


भारत ने संयुक्त राष्ट्र  में हांगकांग  का मुद्दा उठाकर चीन की दुखती रख पर हाथ रख दिया है. चीन की ओर से हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र  के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित करने को लेकर भारत ने UN के सामने अपनी चिंता जताई है !

संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजीव के. चंदर ने कहा - "हांगकांग को बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय ने घर बनाया है. हमने हांगकांग में हो रहे घटनाक्रमों को लेकर कई चिंताजनक बातें सुनी हैं. हमें उम्मीद है इस मसले से संबंधित सभी पक्ष ध्यान देंगे और इसका बेहद गंभीरतापूर्ण तरीके से समाधान निकाला जाएगा."


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.