म्यामांर में भूस्खलन से 50 मजदूरों की मौत !
म्यांमार की एक जेड खदान में हुए भूस्खलन में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। देश के अग्निशमन विभाग और सूचना मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापाकांत क्षेत्र में खनिक जेड पत्थर को इकट्ठा कर रहे थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और ये मजदूर उसके नीचे दब गए। अग्निशमन विभाग ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। पोस्ट में कहा गया है कि अभी तक 50 शवों को बाहर निकाला गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
At least 50 dead in Myanmar jade mine landslide, reports AFP news agency quoting fire service.
— ANI (@ANI) July 2, 2020

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.