Breaking News

नेपाल ने दूरदर्शन के अलावा अन्य भारतीय न्यूज़ चैनल के प्रसारण पर लगाई रोक !

नेपाल में दूरदर्शन के अलावा भारतीय टीवी चैनल बंद कर दिए गए हैं, पिछले कुछ दिनों में जिस तरह की बातें पीएम ओली को लेकर भारतीय चैनलों में कही गईं उसे माना जा रहा है कारण !

Nepal bans telecast of Indian news channel other than Doordarshan


नई दिल्ली - भारत और नेपाल को लेकर तनाव जारी है. इस बीच नेपाल ने भारतीय न्यूज़ चैनल के प्रसारण पर रोक लगा दी है. नेपाल में केबल टीवी के प्रोवाइडर्स ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि देश में भारतीय चैनल के प्रसारण का सिग्नल रोक दिया गया है. हालांकि कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है ! हालांकि पूर्व उप प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (NCP) के प्रवक्ता नारायण काजी ने कहा है कि नेपाल सरकार और हमारे पीएम के खिलाफ भारतीय मीडिया द्वारा आधारहीन प्रचार ने सारी हदें पार कर दी हैं. यह बहुत ज्यादा हो रहा है. बकवास बंद हो !

नेपाल ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब चीन की सह पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत को उकसाने वाले कदम उठाए हैं !

हाल ही में नेपाल ने अपने नए नक्शे में कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा के इलाकों को अपने क्षेत्रों के रूप में दर्शाया है, जबकि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण यह इलाके भारत का हिस्सा हैं. नए नक्शे को संसद से मंजूरी मिल गई है !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.