DGCA ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को दिया निर्देश- बिना अनुमति के भारत आने वाली UAE की फ्लाइट को लैंडिंग न करने दें !

DGCA ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को दिया निर्देश- बिना अनुमति के भारत आने वाली UAE की फ्लाइट को लैंडिंग न करने दें !
नई दिल्ली - विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) से कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से आने वाली बिना मंजूरी की किसी निजी उड़ान को भारत में नहीं उतरने दिया जाए. हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर बिना किसी इजाजत के यूएई की फ्लाइट उतरी थी, जिसके बाद ये मामला सामने आया था !निजी उड़ानों के पास नहीं होती अनुमति !
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एएआई से कहा कि संज्ञान में आया है कि UAE से भारत आने वाली कुछ निजी उड़ानों के पास इस तरह के परिचालन के लिए भारत के संबंधित राज्य की आवश्यक अनुमति नहीं होती है !DGCA ने एक पत्र में कहा है कि इसके मद्देनजर निर्णय किया गया है कि एअरलाइन को UAE से रवाना होने से पहले हवाई नियंत्रण कक्ष (ATC) को गंतव्य स्थल वाले संबंधित राज्य की मंजूरी जमा करनी होगी. अगर एयरलाइन ऐसा नहीं करती है, तो उतरने नहीं दिया जाएगा !
मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी थीं UAE की दो फ्लाइट !
मुंबई के हवाई अड्डे पर इसी हफ्ते लगातार 2 दिन यूएई की एक निजी एयरलाइन की फ्लाइट उतरी. UAE में फंसे भारतीय नागिरक इस फ्लाइट के जरिए देश वापस लौटे थे !रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस एयरलाइंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने से पहले राज्य सरकार से किसी भी तरह की इजाजत नहीं ली थी, जिसके बाद DGCA को ये निर्देश जारी करना पड़ा !
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.