Breaking News

Lockdown - बिहार में 16 से 31 जुलाई तक सम्पुर्ण लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद !

<img> Complete lockdown in Bihar from 16 to 31 July, know what will open and what will remain closed

Lockdown - बिहार में 16 से 31 जुलाई तक सम्पुर्ण लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद !

नई दिल्ली - कोरोना वायरस (Covid-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार (Bihar Goverment) ने पूरे राज्य में फिर से सभी सरकारी कार्यालयों (कुछ आवश्यक सेवा के कार्यालयों को छोड़कर), दुकानें, धार्मिक स्थल बंद रखने के आदेश दिए हैं. यह पूर्ण बंदी पूरे प्रदेश 16 से लेकर 31 जुलाई तक लागू रहेगी. बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के बढ़ने के कारण प्रतिबंध लगाया जा रहा है. पटना सहित कई जिलों में पहले से ही यह प्रतिबंध लागू है. इस दौरान मालवाहक वाहन चलते रहेंगे !

यह लॉकडाउन राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय के अतिरिक्त सभी नगर निकायों में लागू किया जाएगा. जिन स्थानों पर ज्यादा संक्रमण फैलने की संभावना थी, उन क्षेत्रों को लॉकडाउन के दायरे में लाया गया है !

सेवाएं रहेंगी जारी

आदेश के मुताबिक, राशन की दुकान, फल, सब्जी, दूध, डेयरी, मीट, मछली, एनिमल फूडर की सेवाएं चालू रहेंगी. इन सेवाओं के लिए दुकानें सुबह और शाम में खोली जा सकती हैं. बैंक, इंश्योरेंस कार्यालय, एटीमएम, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को प्रतिबंध से मुक्त रख गया है !

कृषि कार्य, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियां, औद्योगिक गतिविधियां, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये जारी रहेंगी. आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों चिकित्सा सेवाओं, खाद्यान्न एवं किराने के प्रतिष्ठान, दवा की दुकानों, डेयरी एवं डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप एवं सीएनजी स्टेशन, बैंकिंग एवं एटीएम, पोस्ट ऑफिस, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि सेवाओं को भी इस आदेश से बाहर रखा गया है !

लॉकडाउन के दौरान वाहनों के परिचालन को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है. इस दौरान गुड्स ट्रांसपोर्ट पर किसी प्रकार की पाबंदी नहीं रहेगी. पूरे राज्य में मालवाहक वाहन बिना किसी रोक-टोक के चलेंगे. इसके साथ ही माल की लोडिंग और अनलोडिंग किसी भी वेयरहाउस पर जारी रहेगी. मोटर गैराज भी पहले की तरह काम कर सकेंगे !

इन पर होगी पाबंदी !

सड़क किनारे ढाबे में बैठकर लोग खाना नहीं खा सकते हैं लेकिन खाने की पैक कराकर ले जा सकते हैं. पैसेंजर ट्रांसपोर्ट पर यथासंभव पाबंदी लगाई गई है. बिनाा मास्क के बाहर निकलने पर कार्रवाई की जाएगी !

अबतक मरने वालों की संख्या 157 पहुंची !

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. हर दिन के साथ नए मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान 14 और लोगों की मौत हो जाने से इस रोग से अबतक मरने वालों की संख्या 157 हो गई है जबकि इस वायरस के संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20173 हो गई है !

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में पांच, गया एवं मुंगेर में दो-दो और औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, नवादा एवं सारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढकर 157 हो गई !

बिहार में अबतक वायरस संक्रमण के 20173 मामले !

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक जो 20173 मामले प्रकाश में आए उनमें पटना जिला के 2501, भागलपुर के 1259, बेगूसराय के 1002, मुजफ्फरपुर के 900, सिवान के 856, मुंगेर के 726, नवादा के 711, नालंदा के 696, मधुबनी के 668, पश्चिम चंपारण के 578, गया के 565, रोहतास के 559, खगडिया के 554, समस्तीपुर के 538, कटिहार के 533, गोपालगंज के 516, पूर्वी चंपारण के 491, भोजपुर के 432, दरभंगा के 429, सारण के 426, वैशाली के 418, पूर्णिया के 408, सुपौल के 398, जहानाबाद के 366, बक्सर के 352, औरंगाबाद के 348, सहरसा के 335, बांका के 320, मधेपुरा के 286, कैमूर के 275, लखीसराय के 265, किशनगंज के 259, जमुुई के 236, शेखपुरा के 228, अररिया के 213, अरवल के 202, सीतामढी के 196 और शिवहर जिले के 128 मामले शामिल हैं !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.