Breaking News

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ 5 पुलिसकर्मी भी घायल !

<img> 5 policemen also injured in encounter between miscreants and police in Indore, Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ 5 पुलिसकर्मी भी घायल !

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ (Encounter) की घटना सामने आई है. शहर के सुपर कॉरिडोर इलाके में बदमाशों और पुलिस के बीच ये एनकाउंटर हुआ है, जिसमें दोनों तरफ से जबरदस्त फायरिंग हुई !

इस एनकाउंटर (Encounter) में तीन बदमाश घायल हुए हैं. दो बदमाशों के गोली लगी है, जबकि एक कूदने की वजह से जख्मी हो गया. इस घटना में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं !

रात तीन बजे हुई मुठभेड़ !

पिछले दिनों परदेशीपुरा इलाके में हुई बैंक लूट में ये आरोपी शामिल थे. पुलिस को इनके इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिसकर्मी दबिश देने के लिए यहां पहुंचे थे. पुलिसकर्मियों को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हुए. ये मुठभेड़ रात लगभग तीन बजे के करीब हुई है !

बैंक लूट में शामिल थे बदमाश !

डीआजी इंदौर के मुताबिक परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों बादमाशो ने बैंक लूट की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस लगातार जांच पड़ताल में जुटी थी, इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश एरोड्रम थाना क्षेत्र के सुपर कॉरिडोर में छिपे बैठे हैं. जब पुलिस वहां पहुची तो बादमाशों ने गोलियां चला दी जिससे पुलिसकर्मी भी घायल हो गए !

वही जवाबी फायर करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमे बदमाश भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.