Breaking News

सियासी घमाशान के बीच संकट में घिरी गहलोत सरकार है, आज रात पार्टी विधायकों और मंत्रियों की जयपुर में बुलाई बैठक।

<img> The Gehlot government is in trouble, a meeting of party MLAs and ministers was called in Jaipur tonight.

सियासी घमाशान के बीच संकट में घिरी गहलोत सरकार है, आज रात पार्टी विधायकों और मंत्रियों की जयपुर में बुलाई बैठक।

राजस्थान - राजस्थान कांग्रेस संकट में घिरी है. उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से रिश्ते अच्छे नहीं हैं !

दोनों शीर्ष नेताओं के बीच तकरार की वजह राज्य की पुलिस द्वारा विधायकों की ‘खरीद-फरोख्त’ मामले की जांच का आदेश देना और पायलट को नोटिस भेजना, जिसे लेकर पायलट नाराज हैं !

सूत्रों ने शनिवार को बताया था कि राजस्थान पुलिस ने गहलोत और पायलट को भी नोटिस जारी कर कांग्रेस सरकार गिराने की कथित कोशिशों के संबंध में बयान दर्ज कराने के लिये कहा है !

पुलिस के विशेष कार्यबल (SOG) ने सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी को भी बयान देने के लिए बुलाया है !

(SOG) ने शुक्रवार को हिरासत में लिये गए दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जो गहलोत सरकार गिराने के लिये कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त में कथित रूप से शामिल थे !

गहलोत ने शनिवार को विपक्षी भाजपा पर आरोप लगाया था कि वह उनके विधायकों को बड़ी रकम देकर सरकार गिराने की कोशिश कर रही है !

उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार न केवल स्थिर है बल्कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल भी पूरा करेगी !

वहीं भाजपा ने गहलोत से इन आरोपों को साबित करने के लिये कहा है !

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आज रात को जयपुर में पार्टी विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.