Breaking News

घर में मस्ती से डांस कर रहे थे भाई-बहन, बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनी माथुर बोलीं- मुझे यही देखने की जरूरत...

घर में मस्ती से डांस कर रहे थे भाई-बहन, बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनी माथुर बोलीं- मुझे यही देखने की जरूरत...

घर में मस्ती से डांस कर रहे थे भाई-बहन, बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनी माथुर बोलीं- मुझे यही देखने की जरूरत...

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनी माथुर (Mini Mathur) लॉकडाउन (Lockdown) में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं! वह अकसर समसामियक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय जनता के सामने पेश करती नजर आ जाती हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो (Viral Video) शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है! इस वीडियो में भाई-बहन अपने गांव में काफी जबरदस्त तरीके से डांस कर रहे हैं! वीडियो में इन दोनों का डांस देखकर हर कोई हैरान है! वहीं, एक्ट्रेस मिनी माथुर (Mini Mathur Twitter) के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।
वीडियो को शेयर करते हुए मिनी माथुर (Mini Mathur) ने लिखा, "हां, आज सुबह मुझे यही देखने की जरूरत थी. उन लोगों को बहुत सारा प्यार, जो 2020 में भी पॉजिटिव रहने की कोशिश कर रहे हैं." मिनी माथुर (Mini Mathur Twitter) के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 49 साल की एक्ट्रेस मिनी माथुर अकसर अपने ट्विटर हैंडल से ऐसे वीडियो शेयर करती हैं।


वहीं, बता दें, मिनी माथुर (Mini Mathur) ने एक्ट्रेस के साथ-साथ टीवी होस्ट भी हैं. उन्होंने इंडियन आइडल को 4 सीजन तक होस्ट किया था. इससे पहले वह एमीटीवी की वीजे थी. इसके अलावा उन्होंने 'आई, मी और मैं (I Me Aur Main)' फिल्म में भी काम किया था. कुछ समय पहले मिनी माथुर ने वेबसीरीज में भी किया था. मिनी माथुर ने प्राइम वीडियो की सीरीज 'माइंड द मल्होत्रा' में नजर आईं थीं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.