Breaking News

ट्रेन पकड़ने के लिए देरी से स्टेशन पहुंचे कुछ प्रवासी मजदूर, तो मुंबई पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि विडियो हुआ वायरल !

ट्रेन पकड़ने के लिए देरी से स्टेशन पहुंचे कुछ प्रवासी मजदूर, तो मुंबई पुलिस ने किया कुछ ऐसा, देखें Viral Video !

ट्रेन पकड़ने के लिए देरी से स्टेशन पहुंचे कुछ प्रवासी मजदूर, तो मुंबई पुलिस ने किया कुछ ऐसा कि विडियो हुआ वायरल !

मुंबई में कुछ पुलिसकर्मियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, ये पुलिस अधिकारी रेलवे स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के पीछे भागते हुए नजर आए जो मुंबई से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुई थी! इस ट्रेन से अपने घर जाने वाले कुछ श्रमिक ट्रेन के रवाना होने के कुछ मिनटों में स्टेशन पर पहुंचे! तब तक ट्रेन अपने गंतव्य के लिए चल चुकी थी ! ऐसे में इन प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन को रुकवाने के लिए ये पुलिसकर्मी ट्रेन के पीछे भागे ।

आपको बता दें कि कोरोनावायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के बीच श्रमिक ट्रेनों का संचालन प्रवासी मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों को उनके घर वापस पहुंचाने के लिए किया जा रहा है, इस घटना के वीडियो को मुंबई के एक ग्रुप ने शेयर किया है, जो इस मुश्किल वक्त में कई लोगों की भूख मिटा रहा है. इस ग्रुप का नाम खाना चाहिए है! उनकी पोस्ट के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ प्रवासी मजदूर स्टेशपर लेट पहुंचे और पश्चिम बंगाल के लिए आखिरी ट्रेन रवाना हो चुकी थी।

वीडियो पोस्ट करते हुए यूजर ने लिखा, ''मुंबई पुलिस की टीम, ट्रेन के पीछे उसे रोकने के लिए भागी''. वीडियो में आप सुन सकते हैं कि स्टेशन पर मौजूद लोग ''मुंबई पुलिस जिंदाबाद'' के नारे लगा रहे हैं! वहीं पुलिस अधिकारी ट्रेन को रोकने में कामयाब हो जाते हैं और इस तरह से देर से स्टेशन पर पहुंचे प्रवासी मजदूर घर वापस जाने के लिए ट्रेन पर सवार हो पाते हैं।


इस वीडियो को अब तक 17,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. वहीं कई लोग मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कमेंट्स भी कर रहे हैं और उनका शुक्रिया अदा भी कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.