भीषण चक्रवात निसर्ग अब पड़ने लगा है कमज़ोर ,घट सकती है इसकी तीव्रता !
भीषण चक्रवात निसर्ग अब पड़ने लगा है कमज़ोर ,घट सकती है इसकी तीव्रता !
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि 120 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं के साथ बुधवार की दोपहर महाराष्ट्र के तट पर पहुंचा भीषण चक्रवात निसर्ग अब कमजोर पड़ने लगा है और इसकी तीव्रता घट जाएगी।
तूफान निसर्ग दोपहर करीब एक बजे महाराष्ट्र तट से टकराया और अगले तीन घंटे तक लैंडफॉल प्रक्रिया चली। इसी के साथ रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अलीबाग सहित कई इलाकों में तेज बारिश और हवाओं का दौर शुरू हो गया। मुंबई-पुणे में तूफान के कारण कई पेड़ गिर गए वहीं अलीबाग में भी तूफान ने कहर मचाया। राज्य में एनडीआरएफ की 21 टीमें तैनात हैं और करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। इसके अलावा कोस्ट गार्ड की टीमों को भी प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। हालांकि गुजरात में किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। यहां 67 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।
रायगढ़ के अलीबाग में 58 साल के एक व्यक्ति के ऊपर बिजली का खंभा गिरने से उसकी मौत हो गई।
A 58-year-old man died after an electric pole fell on him in Alibag area of Raigad, Maharashtra today: District Collector Nidhi Choudhari #CycloneNisarga
— ANI (@ANI) June 3, 2020
रायगढ़ जिले की जिलाधिकारी निधि चौधरी ने बताया कि चक्रवात निसर्ग की वजह से जिले के कुछ हिस्सों में मोबाइल सेवाएं बाधित हुई हैं!
Mobile network services disrupted in some parts of Raigad district: Nidhi Choudhari, District Magistrate #Maharashtra #CycloneNisarga pic.twitter.com/oAKPtV3JoF
— ANI (@ANI) June 3, 2020
आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि चक्रवाती तूफान निसर्ग अगले तीन घंटे में और कमजोर पड़ जाएगा। अगले छह घंटे में यह कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो जाएगा। फिलहाल यह पुणे के ऊपर है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.