25 जिलों में ड्यूटी कर 1 करोड़ रुपए वेतन लेने वाली फर्जी शिक्षिका अनामिका सिंह गिरफ्तार !
![]() |
| फाइल फोटो - अनामिका शुक्ला/अनामिका सिंह |
यूपी में एक साथ 25 स्कूलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका अनामिका शुक्ला गिरफ्तार !
उत्तर प्रदेश में 25 स्कूलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में सुर्खियों में आई शिक्षिका अनामिका शुक्ला को कासगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। अनामिका शुक्ला यहां के कस्तूरबा विद्यालय फरीदपुर में विज्ञान की शिक्षिका के रूप में पूर्णकालिक रूप से सेवाएं दे रहीं थीं।
उत्तर प्रदेश में 25 स्कूलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में सुर्खियों में आई शिक्षिका अनामिका शुक्ला को कासगंज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। अनामिका शुक्ला यहां के कस्तूरबा विद्यालय फरीदपुर में विज्ञान की शिक्षिका के रूप में पूर्णकालिक रूप से सेवाएं दे रहीं थीं।
सूत्रों के मुताबिक यूपी के 25 स्कूलों में फर्जी तरीके से नौकरी करने के मामले में सुर्खियों में आई शिक्षिका अनामिका शुक्ला के नाम पर फर्जी नौकरी करने वाली अनामिका सिंह से पूछताछ में कुछ बड़े खुलासे सामने आ सकते है. कासगंज में फर्जी अभिलेख पर नौकरी कर रही अनामिका सिंह त्यागपत्र देने आई थी. बताया जा रहा है कि राज नाम के व्यक्ति ने अनामिका सिंह की फर्जी नौकरी लगवाई थी. जो वर्तमान में कासगंज के फरीदपुर के कस्तूरबा गांधी स्कूल में तैनात थी!
![]() |
| फाइल फोटो - अनामिका शुक्ला/अनामिका सिंह |
अनामिका सिंह पर आरोप है कि उसने अनामिका शुक्ला के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए नौकरी हासिल की थी, जिसकी पुलिस को बहुत दिनों से तलाश थी. अनामिका सिंह कासगंज के कस्तूरबा विद्यालय फरीदपुर में विज्ञान की शिक्षिका के रूप में पूर्णकालिक रूप से सेवाएं दे रही थी. बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर जिले में अनामिका सिंह नाम की शिक्षिका की तलाश की गई तो कस्तूरबा विद्यालय में यह शिक्षिका पाई गई. शुक्रवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने शिक्षिका के वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी किया था!
जब हमने पाया कि अनामिका शुक्ला के दस्तावेज कई जगह पोस्टिंग के लिए सूचीबद्ध हैं तो शिक्षिका को एक नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद वह अपना इस्तीफा देने के लिए हमारे कार्यालय आईं। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है:अंजलि अग्रवाल, बुनियादी शिक्षा अभियान (BSA), कासगंज pic.twitter.com/YlLVfONIhT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2020
शुक्रवार की शाम शिक्षिका ने इस नोटिस को देखा तो आज सुबह अपना इस्तीफा देने बीएसए दफ्तर के बाहर पहुंची. अपने साथ आए एक युवक के माध्यम से उसने इस्तीफा की प्रति बीएसए को भेजी. जब युवक से शिक्षिका के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि अनामिका सिंह बाहर सड़क पर खड़ी हैं. इस पर बीएसए अंजली अग्रवाल ने सोरों पुलिस को मामले की जानकारी दी और कार्यालय के स्टाफ के माध्यम से घेराबंदी करके उससे पकड़कर सोरों थाने के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस आरोपी अनामिका सिंह से पूछताछ में जुटी है!


कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.