कारोना संक्रमण के मामलों में वैश्विक सूची में छठे स्थान पर भारत, एक दिन में लगभग दस हजार बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या !

कारोना संक्रमण के मामलों में वैश्विक सूची में छठे स्थान पर भारत, एक दिन में लगभग दस हजार बढ़ी कोरोना संक्रमितों की संख्या !
भारत में कोरोना मरीजों की इतनी बड़ी संख्या में बढ़ती तादाद चिंताजनक विषय, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक प्रमुख विशेषज्ञ ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी को लेकर स्थिति अभी `विस्फोटक` नहीं है, लेकिन देश में मार्च में लागू लॉकडाउन हटाने की तरफ बढ़ने के साथ इस तरह का बना हुआ है जोखिम !
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक 9887 मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 2.36 लाख हो गयी है तथा भारत विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक 294 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 6642 हो गयी है।
भारत संक्रमितों के मामले में इटली को पीछे छोड़ कर दुनिया भर में छठे स्थान पर पहुंच गया है। इटली में 234530 लोग इससे संक्रमित हैं तथा 33,774 लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 9887 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 236657 हो गयी। इस दौरान 294 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6642 हो गयी।
देश में इस समय कोरोना के 5942 सक्रिय मामले हैं, जबकि 4073 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 897239 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 111042 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील (6.45 लाख) , रूस (4.50 लाख), ब्रिटेन (2.83 लाख) और स्पेन (2.4 लाख) और भारत(2.36 लाख) ।
महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में हालांकि संक्रमितों की संख्या में तुलनात्मक रूप से थोड़ी कमी दर्ज की गयी है और इस दौरान 2436 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 39 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 80229 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2849 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 475 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3556 हो गयी है।
कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है, जहां संक्रमितों की संख्या 28694 पर पहुंच गयी है तथा 232 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 5762 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है और देश में दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 26334 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 708 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 035 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
इसके बाद कोविड-9 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात है। गुजरात में अब तक 9094 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 90 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 3003 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। राजस्थान में भी कोरोना का प्रकोप जोरों पर है और यहां संक्रमितों की संख्या 40084 हो गयी है तथा 28 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 7359 लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं।
मध्य प्रदेश में 8996 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं तथा 384 की इससे मौत हो गयी है जबकि 5878 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बडे राज्य उत्तर प्रदेश में अब तक 9733 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं तथा 257 लोगों की मौत हुई है जबकि 5648 लोग इससे ठीक हुए हैं।
पश्चिम बंगाल में 7303 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 366 लोगों की मौत हो चुकी है और अब तक 292 लोग ठीक हुए है। दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 4303 और कर्नाटक में 4835 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्यों में इससे मरने वालों की संख्या 73 और 57 है।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3324 हो गई है और 36 लोगों की मृत्यु हुई है। पंजाब में 48, बिहार में 29 , हरियाणा में 24 , केरल में 4, उत्तराखंड में !, ओडिशा में आठ, झारखंड में सात, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में पांच, असम में चार, छत्तीसगढ़ में दो तथा लद्दाख और मेघालय में इस महामारी से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.