केरल में हथिनी की तरह हिमांचल प्रदेश में गाय को खिलाये गए पटाखे। कब बदलेगा समाज?
केरल में हथिनी की तरह हिमांचल प्रदेश में गाय को खिलाये गए पटाखे। कब बदलेगा समाज?
हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है यह हम सोच भी नही सकते।केरल में हथिनी की मौत का शोक अभी खत्म भी नही हुआ था कि हिमांचल प्रदेश की भी एक घटना सामने आ गयी हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) के विलासपुर (Vilaspur) में यह अमानवीय घटना हुई है। केरल (Kerala) की हथिनी (Elephant) की ही तरह यहां भी शरारती तत्वों ने एक गाय को विस्फोटक खिला दिया इस गाय के पेट में पल रहा है 8 माह का गर्भ । गाय के मालिक गुरदयाल ने कहा कि ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
यह मामला झंडूता इलाके का है। बताया जा रहा है कि एक खेत में चरने के दौरान एक गर्भवती गाय के मुंह में विस्फोट हुआ और उससे उसका जबड़ा उड़ गया। गाय को लगी चोट का वीडियो बनाकर उसके मालिक ने शासन-प्रशासन से मदद मांगी है। वीडियो में गाय का विस्फोटक से उड़ा जबड़ा नजर आ रहा है। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना दस दिन पुरानी है। गुरदयाल की शिकायत के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
यह घटना 27 मई को हुई लेकिन जितना राजनीतिक रंग हथिनी की मौत को दिया गया उतना इस घटना को सामने नही लाया गया। क्या सिर्फ इसलिए क्योंकि केरल में काँग्रेस सरकार है और उसे नीचा दिखाने में कोई कसर नही छोड़ी जा रही जबकि हिमांचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है इसलिए इस घटना को उजागर नही किया गया? जानवर तो जानवर है चाहे हाथी हो या गाय अगर हम जीव-जन्तु को लेकर भी राजनीति करने लगें तो फिर इंसानियत किस काम की क्या हम इतने स्वार्थी हो गये हैं !
Two incidents on 27th May. Himachal Pradesh & Kerala. Firecracker exploded in 8 month Pregnent Cow's mouth and in 1 month Pregnent Elephant's mouth.
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) June 6, 2020
Almost every news channels reported on Kerala Incident. @Manekagandhibjp gave a statement on Elephant and skipped Cow. Wonder WHY! https://t.co/2KNH4IJb4k
कारण जो भी हो मगर घटना एक ही है। यह गाय भी एक जानवर है और यह भी मरने की कगार पर पहुच चुकी है।जो लोग केरल में हथिनी की मौत को सांप्रदायिक रंग देने की भरपूर कोशिश कर रहे थे जिन्होंने दो अपराधियों के नाम तक बता दिए थे जो कि पूरी तरह गलत थे। इस घटना के बारे में क्या कहेंगे? इसके दोषी का नाम तो इस गाय का मालिक भी बता रहा है? अब वो इस अपराधी नंदलाल को क्या नाम देंगे? ये बताने की ज़रूरत नही है !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.