Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों की अनूठी पहल - विश्व पर्यावरण दिवस पर खास !

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों की अनूठी पहल - विश्व पर्यावरण दिवस पर खास !


विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों की अनूठी पहल !

लखनऊ - प्रकृति संरक्षित तो मानवीय जीवन सुरक्षित। ऐसे ही संदेशों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है। इस अवसर पर देश-दुनिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन इस बार कोरोना संकट के कारण बहुत सारे आयोजन नहीं हो रहे हैं।


आपको बता दें 1972 में संयुक्त राष्ट्र में 5 से 16 जून तक मानव पर्यावरण पर शुरू हुए सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र आम सभा और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के द्वारा कुछ प्रभावकारी अभियानों को चलाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना हुई।

हर साल पर्यावरण दिवस थीम प्रकृति के संरक्षण, संवर्द्धन के लिए अलग-अलग निर्धारित की जाती है। इस बार साल 2020 की थीम है 'समय और प्रकृति'। 

इसी कड़ी में राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों ने भी कोरोना काल के इस विश्व पर्यावरण दिवस पर कुछ अलग करने की ठान ली है। उनका मानना है कि बेरोज़गारी के इस दौर में एक काम ऐसा है भी है जो हम सब बहुत अच्छे से कर सकते हैं और जिससे हमें बहुत सारे फायदे भी हैं । तो उन्होंने पर्यावरण दिवस के दिन पेड़ लगाने की मुहिम शुरू की है लेकिन यह मुहिम सबसे हट के है।उन्होंने प्रण किया कि 5 जून से 16 जून तक हम रोज़ एक पेड़ तो लगाएंगे ही साथ ही साथ उन्होंने एक अलग तरह की मुहिम हमारे बीच छेड़ने की कोशिश की है! 

वो मुहिम क्या है चलिए बताते हैं-

"जैसे नौकरी मिलने पर तनख्वाह महीने के अंत मे मिलती है वैसे ही हम हर महीने प्रकृति के लिए तोहफे के तौर पे एक पेड़ लगाएंगे। और अपने आस पास के सभी लोगों को जागरूक करेंगे और इस मुहिम का हिस्सा बनाएंगे और कोशिश करेंगे कि वो भी हमारे साथ आयें और इसे निभाएं। प्रकृति तो हमारे लिए हमेशा काम करती है।अगर हम में से सब इस मुहिम को आगे ले जाएं तो कुछ सालों में फिर से हमारी पृथ्वी पेड़ो का गुलदस्ता बन जाएगी।"

राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों का कहना है कि अगर हम कहीं नौकरी करते हैं तो ये उम्मीद रखते हैं कि हमे हर महीने टाइम पर सैलरी मिले मगर प्रकृति तो हमारे लिए दिन रात करती है तो हम इतना तो कर ही सकते हैं कि प्रकृति की गरिमा को बनाये रखें। उनका कहना है कि इसमें हमारे अध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान है। कि वे समय समय पर हमें अच्छे मार्गदर्शन देते रहे हैं।

इस मुहिम में कुछ विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर lockdown को ध्यान में रखते हुए अपने घर से ही यह काम शुरू कर दिया है जिसमें NCC cadets सिद्धि,अनुज सिंह,राजकुमार यादव,अभय राव,यश शुक्ला,अकांक्षा सिंह ने घर मे रहकर ही पेड़ लगाए और हमारे साथ वीडियोज शेयर किये हैं! 

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों की अनूठी पहल - विश्व पर्यावरण दिवस पर खास !
राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्र द्वारा बनायी गयी पेंटिंग

इन छात्रों का यह बहुत ही सराहनीय प्रयास रहा । और इन्होंने कहा है कि हम इस मुहिम को जारी रखेंगे और अन्य लोगों से भी अपेक्षा करते हैं कि वो भी इस मुहिम का हिस्सा बने। अगर हर बेरोज़गार ,बेरोज़गारी का रोना लेकर बैठने के बजाए हर महीने पेड़ लगाए तो वह प्रकृति की गरिमा बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ के छात्रों की अनूठी पहल - विश्व पर्यावरण दिवस पर खास !
राजकीय पॉलिटेक्निक की छात्रा आकांक्षा सिंह द्वारा पर्यावरण को लेकर बनायीं गयी पेंटिंग 

छात्रों ने कुछ पेन्टिंग भी साझा की हैं जो बहुत ही आकर्षक हैं। अगर इन छात्रों के इस कार्य का हिस्सा हम सब बन जाएं तो प्रकृति भी हमसे नाराज़ न होगी और हम प्रकृति के गुस्से का शिकार होने से बच जाएंगे। उनके इस जज़्बे को शत शत नमन।


 
                                                       - निदा बानो की रिपोर्ट!


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.