Breaking News

नीतीश सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी, प्रवासी मजदूरों के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए पत्र को फाड़ा !

नीतीश सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी, प्रवासी मजदूरों के संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए पत्र को फाड़ा !

तेजस्वी ने नीतीश सरकार से पूछे कई सवाल, मजदूरों को एक मुश्त दस हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता देने के लिए की मांग !

पटना: बिहार की राजनीति के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी ने सूबे के नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कोरोना संकट की भयावहता को देखते हुए प्रवासी मजदूरों के संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक पत्र जारी किया था। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए इस पत्र को तेजस्वी ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही फाड़ दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के रवैये से बिहार शर्मसार हुआ है। नीतीश सरकार को जनता के सामने माफी मांगनी होगी। बिना मांफी मांगे हम छोड़ने वाले नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि हैरतअंगेज है कि प्रवासी मजदूरों को लॉ एंड आर्डर के लिए खतरा बताया जा रहा है। इस पत्र ने सरकार की मंशा स्पष्ट कर दी है। पत्र ने श्रम की गरिमा के साथ-साथ मानवीय गरिमा की भी धज्जियां उड़ा दी है। क्या सरकार मान चुकी है कि श्रमवीरों को रोजगार देना असम्भव है।

तेजस्वी से जब उनकी नाराजगी का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गुस्सा होना स्वाभाविक है। क्या कोई सरकार अपने ही लोगों को क्रिमिनल ठहरा सकती है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दूसरा पत्र लीपापोती की कोशिश है। उन्होंने कहा- सरकार विधानमंडल का विशेष सत्र बुला कर कोरोना संकट पर बहस करे, तमाम गैरजरूरी खर्च बंद करे और प्रवासियों की हरसंभव मदद करे। तमाम मजदूरों को एक मुश्त 10 हजार रूपये की मदद करे। इसमें सिर्फ 4 हजार करोड़ का ही अतिरिक्त बोझ आयेगा। इस गंभीर संकट में सभी बेरोज़गारों को बेरोज़गारी भत्ता देनी चाहिए।


-ओंकार पाण्डेय की रिपोर्ट!

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.