Breaking News

उत्तर प्रदेश के रायबरेली की घटना, पति ने पीट पीट कर की पत्नी की हत्या देखते रहे लोग !

उत्तर प्रदेश के रायबरेली की घटना -  पति ने पीट पीट कर की पत्नी की हत्या देखते रहे लोग !

यह कलयुग है साहब, मगर आज भी स्त्रियों की यह दुर्दशा? पति ने पीट पीट कर की पत्नी की हत्या देखते रहे लोग !

रायबरेली - उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक पति ने जिस पत्नी के साथ शादी के सात फेरे लिए थे, उसी को बेरहमी के साथ पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना का लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमे सनकी पति अपनी पत्नी को पीटता हुए दिखाई दे रहा है। वहीं पिता के हाथ से मां को पिटता देख मृतका के 6 साल के मासूम बेटे अपने पिता के लिया कहा कि पापा ने मां को लाठी से मार डाला।

यह कैसा युग है,जहां एक तरफ स्त्रियों को कंधे से कंधा मिलाकर चलने को प्रेरित किया जाता है वही दूसरी ओर एक स्त्री की यह दुर्दशा कर दी जाती है और लोग सिर्फ देखते रह जाते हैं। कब सुधरेगा यह समाज?

धर्मराज नाम के एक शराबी पति ने न सिर्फ रिश्तों का कत्ल किया बल्कि मासूम के सिर से ममता का साया छीन लिया। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार शाम शराब पीकर आया धर्मराज पत्नी से किसी बात पर उलझ गया और फिर उसे बेदर्दी के साथ पीटने लगा। शाम से चला मामला रात तक चला और सुबह होते ग्रामीणों को पता चला कि धर्मराज की पत्नी संगीता दुनिया में नहीं रही। ग्रामीण रामकेवल ने बताया कि वह अपने ट्यूबवेल पर थे, तभी आवाज मिली कि धर्मराज अपनी पत्नी संगीता को मार रहे हैं। रात को भी धर्मराज की पत्नी की बचाने की गुहार सुनाई पड़ी और सुबह उसकी मौत की खबर मिली। उन्होंने आरोपी के माता-पिता से कहा कि काहे तुम लोगों ने बचाया नहीं। मगर कोई जवाब नही मिला।

थानाध्यक्ष कुँवर बहादुर सिंह ने घटना के बाबत बताया कि महिला के मुंह से निकल रहे झाग से प्रतीत हो रहा है कि महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या की गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्‍थ‍िति स्पष्ट होगी। पति धर्मराज को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह घटना रायबरेली के गुरुबख्श गंज थाना क्षेत्र की है।

एक ट्विटर यूज़र ने यह विडीओ शेयर करते हुए उचित कार्यवाही की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.