नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भतीजी ने चाचा पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा - विरोध करने पर मारपीट भी की गई !

हाल ही आई थी नवाजुद्दीन सिद्दिकी के तलाक की खबर, पारिवारिक कारणों से फिर बने चर्चा का विषय !
हाल में अपने तलाक के कारण सुर्खियों में आने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर पारिवारिक कारणों से चर्चा में हैं। खबर है कि उनकी भतीजी ने उनके छोटे भाई मीनाज पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस मामले में दिल्ली के जामिया नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुईं यातनाओं के बारे में बताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवाज की भतीजी ने इस संबंध में बात की और कहा !
"उस वक्त मेरी उम्र 9 साल थी, जब मेरे चाचा ने मेरे साथ गलत काम करने और मुझ पर बुरी नीयत रखने की शुरुआत कर दी थी। वो अक्सर मुझे गलत तरह से छूने की कोशिश किया करते थे। जब चाचा ने इस तरह की हरकतें शुरू कीं, तो पहले मुझे कुछ समझ नहीं आया करता था, पर वो सब बहुत अजीब लगता था। जब मैं इस बारे में पापा या दादी को बताती तो वो यकीन नहीं करते। बाद में जब मैं बड़ी हुई तो मुझे एहसास हुआ कि यह अलग तरह का टच था।"
नवाज की भतीजी बताती हैं, "जाने क्यों उस समय घर का कोई भी सदस्य मेरी बात नहीं मानता था। बुरे बर्ताव व मारपीट के चलते मेरी माँ मुझे और पापा दोनों को छोड़कर चली गईं थीं। बड़े होने के दौरान सबने मुझे बहुत नजरअंदाज किया और पापा ने तो कभी मेरा ख्याल नहीं रखा और न ही यौन शोषण की बात पर कभी मेरा साथ दिया।"
Children need care & support. No one should take advantage of any helpless child. I am happy to know that every person who has information of child abuse is punished for failing to report the offence.
— AaliyaSiddiqui2020 (@ASiddiqui2020) June 2, 2020
Non-reporting of cases to protect image of person or family is a bigger crime.
पीड़िता कहती हैं कि साल 2017 में उसके चाचा ने सभी हदें पार करते हुए उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती भी की। उस दौरान जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट भी हुई, जिसके कारण उसे काफी चोटें आईं। पीड़िता ने बातचीत में बताया है कि इन चोटों की तस्वीरें आज भी उनके पास सबूत के तौर पर मौजूद हैं। जब उनके साथ यह घटना घटी, तब वह 18 साल की हो चुकी थीं।
मीडिया से बात करते हुए पीड़िता इस बात को कहती हैं कि चाचा की हरकतों को लेकर उन्होंने अपने बड़े पापा यानी नवाजुद्दीन से बात की थी। लेकिन वह उसे ये समझा देते थे कि ऐसा नहीं कहते, वो तुम्हारे चाचा हैं, वो तुम्हारे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं? तुम ये सब मत सोचा करो। इसके बाद साल 2017 की घटना के बारे में भी उन्हें बताया। मगर, उन्होंने कहा, "तुम्हारी मम्मी भी झूठी थी और तुम भी झूठी हो। हम तुम्हारा विश्वास कैसे कर लें?"यहाँ बता दें कि कई प्रताड़नाएँ झेलने के बाद कुछ समय पहले पीड़िता ने घर वालों के ख़िलाफ़ जाकर लव मैरेज कर ली थी। जिसके बाद उसके घर वाले उससे नाराज हो गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी शादी के बाद नवाज के परिवार वालों ने पीड़िता के सास-ससुर पर झूठा केस दायर कर दिया, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्वयं भी शामिल थे। पीड़िता की अपने बड़े पापा नवाज से शिकायत है कि अगर वो चाहते तो, इस मसले में दखल देकर मामले को सुलझा सकते थे। मगर उन्होंने इसमें भी उनकी मदद कभी नहीं की।
Children need care & support. No one should take advantage of any helpless child. I am happy to know that every person who has information of child abuse is punished for failing to report the offence.
— AaliyaSiddiqui2020 (@ASiddiqui2020) June 2, 2020
Non-reporting of cases to protect image of person or family is a bigger crime.
पीड़िता कहती हैं, "अगर वे (पापा और बड़े पापा) उस समय सख्ती दिखाते तो यह सब कुछ न होता। उन्होंने मुझ पर कभी विश्वास नहीं किया। अब भी हर 6 महीने पर मेरे पिता केस फाइल करते हैं और मुझे यकीन है कि मेरी शिकायत के बाद भी वह कुछ न कुछ करेंगे। हालाँकि, इसके लिए मुझे अपने पति का अब काफी सपॉर्ट मिला है। शारीरिक हिंसा के सभी सबूत मेरे पास हैं, जो मैंने अपने पति को भेजे थे।"
मशहूर अभिनेता की भतीजी का ये भी कहना है कि उन्हें नवाज से कभी सपोर्ट नहीं मिला। लेकिन एक बार जब उन्होंने (नवाज ने) उससे पूछा कि जिंदगी में क्या करना चाहती हो, तो पीड़िता ने उन्हें आपबीती बताई थी। साथ ही ये भी कहा था कि वो मेंटली डिस्टर्ब महसूस करती हैं। लेकिन नवाज ने ये सब सुनकर बस ये कह दिया कि ऐसा कुछ नहीं है।
पीड़िता के अनुसार, उनको लगता था कि नवाजुद्दीन उनकी बातों को समझेंगे। क्योंकि वे एक अलग सोसायटी का हिस्सा हैं और अलग मानसिकता के इंसान हैं। लेकिन उन्होंने भी समय आने पर यही कहा – "चाचा हैं, वे ऐसा नहीं कर सकते।"
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.