यूपी में अब बिना राशन कार्ड के भी हर जरूरतमंद को मिलेगा अनाज !

यूपी में अब बिना राशन कार्ड के भी हर जरूरतमंद को मिलेगा अनाज !
निगरानी समितियों को और अधिक प्रभावी बनाकर व्यवस्था कराई जाएगी लागू
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री आवास पर हुए इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा बिना राशन कार्ड वाले जरूरतमंद और पात्र लोगों को अनाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों और श्रमिकों को राशन कार्ड की व्यवस्था की जाए। उन्होंने आगरा, मेरठ और कानपुर नगर में लाॅकडाउन को और अधिक सख्त करने के निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को साफ शब्दों में जरूरतमंद लोगों के पास राशन कार्ड ना होने पर भी अनाज देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि किसी को भी भोजन या खाद्यान्न की समस्या ना होने पाए। कोरोना पर नियंत्रण के लिए सभी ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में वार्ड स्तर पर बेहतर देखरेख के लिए निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाए।
- ओंकार पाण्डेय की रिपोर्ट
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.