इस बार ज्यादा गर्मी के आसार नहीं :मौसम विभाग !

इस बार ज्यादा गर्मी के आसार नहीं :मौसम विभाग !
अधिक बारिश दर्ज किए जाने से इस बार गर्मी का मौसम असामान्य रहने का अनुमान
#नई दिल्ली: देश में अब तक गर्मी का प्रकोप प्रभावी तौर पर शुरू नहीं हुआ है। अत्यधिक बारिश होने के कारण इस बार गर्मी का मौसम असामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर,मध्य और पूर्वी भारत में मार्च में गर्मी शुरू हो जाती है। अप्रैल-मई और लगभग जून के पहले हफ्ते तक यह अपने चरम पर रहती है। इनके अलावा राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भी गर्म क्षेत्र में आता है। इन जगहों पर तापमान अधिकतम 45 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। मौसम विभाग की माने तो भीषण गर्म इलाकों में भी इस बार तापमान के सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। गौरतलब हो कि पश्चिमी राजस्थान में तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है। इसके उलट 1 मार्च से 11 मई के बीच देश में 25 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
- ओंकार पाण्डेय की रिपोर्ट
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.