Breaking News

Microsoft के इस एप के जरिए पैरेंट्स कर सकेंगे बच्चों की निगरानी !

Image may contain: cloud and sky
Microsoft के इस एप के जरिए पैरेंट्स कर सकेंगे बच्चों की निगरानी !

इस सेफ्टी ऐप से पेरेंट्स अपने बच्चों का स्क्रीन टाइम मैनेज कर सकेंगे. साथ ही बच्चे भी पेरेंट्स की एक्टिविटी देख पाएंगे. ऐप यूजर को डेटा मैनेज करने की भी अनुमति देगा.

#नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट ने पैरेंट्स के लिए बच्चों के स्क्रीन टाइम मैनेजमेंट को लेकर एक एप लॉन्च किया है। फैमिली सेफ्टी नाम वाले इस एप्लिकेशन के जरिए पैरेंट्स बच्चों की स्क्रीन टाइम मैनेज करने के साथ-साथ ये भी देख सकेंगे कि उनके बच्चे क्या क्या देख रहे हैं।माइक्रोसॉफ्ट ने इस ऐप के बारे में मार्च में ऐलान किया था। अब इस एप को एंड्रॉइड और आईओएस के लिए भी पेश किया गया है।

सेफ्टी ऐप में लोकेशन शेयरिंग फीचर और फिजिकल सेफ्टी फीचर जैसे सेफ ड्राइविंग भी दिया गया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि इस ऐप के जरिए पैरेंट्स तो अपने बच्चों की गतिविधियां देख ही पाएंगे साथ ही साथ बच्चे भी अपने पेरेंट्स की एक्टिविटी देख सकते हैं। इस एप में कोई भी एक दूसरे से बातचीत कर सकता है। ऐप यूजर को डेटा मैनेजमेंट की भी अनुमति देता है।

स्क्रीन टाइम लिमिट की सेटिंग विंडोज और एक्सबॉक्स डिवाइस, स्पेसिफिक एप्स या गेम्स पर लागू होगी। कंपनी ने एक ब्लॉग में अपने यूजर्स से उनके एक्सपीरिएंस (experience) का फीडबैक मांगा है। कंपनी ने कहा है कि हमारे पास अभी एंड्रॉइड और आईओएस में बहुत कम यूजर्स हैं। आप ऐप में साइन अप करें और अपने एक्सपीरियंस के आधार पर फीडबैक दें इससे प्रोडक्ट को शेप देने में मदद मिलेगी.


- ओंकार पाण्डेय की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.