Breaking News

प्रतापगढ़: COVID-19 से पहली मौत, जिला अस्पताल में हड़कंप !

प्रतापगढ़: COVID-19 से पहली मौत, जिला अस्पताल में  हड़कंप

प्रतापगढ़: COVID-19 से पहली मौत, जिला अस्पताल में  हड़कंप !


प्रतापगढ़. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ (Pratapgarh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से पहली मौत के बाद हड़कंप मचा हुआ है. युवक की मौत के बाद उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मृतक को सोमवार शाम को जिला अस्पताल के मेडिकल क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था. मृतक अंतु कोतवाली के मझिलहा गांव का रहने वाला था. सीएमओ अरविन्द श्रीवास्तव ने युवक की कोरोना से मौत होने की पुष्टी की है. मृतक आठ मई को को परिजनों के साथ मुम्बई से अपने निजी वाहन से प्रतापगढ़ पहुंचा था. दो दिन बाद युवक की तबीयत ख़राब हो गयी,जिसके बाद जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था.

सीएमओ ने बताया कि युवक की मौत के बाद मंगलवार की सुबह जांच के लिए सैंपल लिया गया था. शाम को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई. जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमित युवक का प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार करवाया. इस दौरान मृतक के घर के दो परिजनों की मौजूद रहे.

आपको बताते चलें कि जिला अस्पताल में इससे पहले भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुका है. जिसके बाद अस्पताल की इमरजेंसी सेवा छोड़ कर ओपीडी समेत कई सेवाओ को बंद कर दिया गया है.अब तक  प्रतापगढ़ में कोरोना के 14 मामले सामने आ चुके हैं, जबकी छह कोरोना के मरीज स्वास्थ्य हो चुके है.

जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या,प्रतापगढ़ में कोरोना के दो नए केस आये सामने,मुम्बई से वापस आये युवक की जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव,छः मई को मुम्बई में युवक का हुआ था सैंपल,सैंपल होने के बाद युवक चोरी से ट्रक से प्रतापगढ़ पहुच गया घर ,मुम्बई से युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की आई खबर तो स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप,कुंडा कोतवाली के तिलौरी गांव का रहने वाला है युवक,कोरोना संक्रमित बुजुर्ग का बेटा भी निकला पॉजिटिव,फ़ोन पर पॉजिटिव होने की CMO को मिली सूचना,रिपोर्ट आने के इंतजार में बैठा स्वास्थ्य विभाग!

बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या 1744 है, वहीं 1902 मरीज उपचारित होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं. प्रदेश के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अमित मोहन प्रसाद  ने बताया कि प्रदेश में आरोग्य सेतु ऐप का लगातार उपयोग किया जा रहा है. जो भी अलर्ट जनरेट होते हैं, उन्हें जिलों के साथ शेयर किया जाता है और जिलों में लोगों से सम्पर्क करके हाल-चाल व जानकारी प्राप्त की जाती है. इसके अतिरिक्त हम लोग अपने राज्य के कंट्रोल रूम से भी ऐसे लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं और इनका हाल-चाल पूछ रहे हैं व आवश्यक सलाह भी दे रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.