Breaking News

भारतीय रेल ने 30 जून 2020 तक बुक सभी टिकट किए रद्द, स्पेशल ट्रेन चलती रहेंगी ।

Image may contain: train and outdoor


भारतीय रेल ने 30 जून 2020 तक बुक सभी टिकट किए रद्द, स्पेशल ट्रेन चलती रहेंगी ।

सभी विशेष ट्रेनें और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहले की ही तरह चलती रहेंगी. इन ट्रेनों के टिकट नहीं कैंसल किए गए हैं.

इंडियन रेलवे ने 30 जून 2020 के पहले तक बुक सभी टिकट्स रद्द कर दिए हैं. इस तारीख तक बुक सभी टिकटों की राशि रिफंड कर दी गई है. हालांकि सभी विशेष ट्रेनें और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहले की ही तरह चलती रहेंगी. इन ट्रेनों के टिकट नहीं कैंसल किए गए हैं.रेलवे ने इससे पहले 17 मई तक ट्रेनों के टिकट कैंसिल किए थे. हालांकि अब रेलवे ने 30 जून तक सभी टिकटों को कैंसिल करने का फैसला लिया है.रेल मंत्रालय ने बुक किए गए टिकटों को रद्द करने और उसके रिफंड को लेकर गाइडलाइन जारी की है. रेलवे ने वो सभी टिकट कैंसिल कर दिए हैं, जो 21 मार्च के बाद बुक कराए गए हैं.

बता दें कि कोरोनावायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू करने के साथ ही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया था. इस बीच मालगाड़ियां जरूरी सामानों की पूर्ति के लिए दौड़ती रहीं.इसके बाद 12 माई से रेलवे ने नई दिल्ली से देश के 15 रूटों पर 15 जोड़ी ट्रेनों की शुरुआत की है. फिलहाल काफी एहतियात और जांच पड़ताल के बाद यात्री इन ट्रेनों में सफर कर रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.