LAC के पास चीन ने किया दुस्साहस,चीनी हेलीकॉप्टर दिखने पर भारतीय लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान !

LAC के पास चीन ने किया दुस्साहस,चीनी हेलीकॉप्टर दिखने पर भारतीय लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान !
#नई दिल्ली: लद्दाख में LAC के पास चीन ने दुस्साहस दिखाने की कोशिश की है। मंगलवार को सीमा पर चीन के हेलीकाप्टर देखे गए हैं इसके बाद से ही भारतीय सेना सतर्क हो गई है। सीमा पर चीनी हेलीकॉप्टर दिखाई देने के बाद भारतीय लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी भारतीय सैनिकों और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुए थी।
आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख और उत्तर सिक्किम के नाकू ला दर्रे के पास हाल में भारत और चीनी सैनिकों के बीच तीखी झड़पें हुई थीं, जिसमें दोनों सेनाओं के कई सैनिक घायल हो गए थे. जानकारी के मुताबिक, भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच पहली झड़प पांच मई देर शाम पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच टकराव अगली सुबह बातचीत के बाद समाप्त हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.