Breaking News

उत्तर प्रदेश कोरोना से रिकवरी दर 50 प्रतिशत के करीब, अब 1759 लोग हुए कोरोना मुक्त !

Image may contain: 1 person, sitting

उत्तर प्रदेश कोरोना से रिकवरी दर 50 प्रतिशत के करीब, अब 1759 लोग हुए कोरोना मुक्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 74 जिले कोरोना से लगभग प्रभावित हो चुके हैं। इसी बीच यूपी के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर 50 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार शाम 4 बजे तक उत्तर प्रदेश में सक्रिय कोरोना संक्रमित केसों की संख्या 1774 थी, जबकि 1759 लोग इस संक्रमण से पूरी तरह उबरने के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किए जा चुके थे।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि COVID-19 से डरने की जरूरत नहीं है, आगे आएं और परीक्षण कराएं। उन्होंने लोगों से सावधानियां बरतने का भी अनुरोध किया है। अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि साबुन, पानी से निरंतर हाथ धोते रहें, मुंह व नाक को मास्क या गमछे से कवर करें। जब भी बाहर निकलें सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन करें।

शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गरम पानी, नीम की पत्ती, तुलसी, अदरक का काढ़ा व गिलोय आदि का सेवन करें। साथ ही प्राणायाम व योगाभ्यास करते रहें ताकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहे।

- ओंकार पाण्डेय की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.