केंद्र सरकार के कल से रेल सेवाओं को शुरू करने के फैसले से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताया ऐतराज

केंद्र सरकार के कल से रेल सेवाओं को शुरू करने के फैसले से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताया ऐतराज !
लॉकडाउन के दौर में पीएम नरेंद्र मोदी पांचवीं बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद कर रहे हैं। इस दौरान तेलंगाना सीएम समेत कुछ और राज्यों ने 12 मई से शुरू होने जा रही स्पेशल ट्रेनों के चलाने पर ऐतराज जताया। उनका कहना है कि इससे वायरस फैलने का खतरा और बढ़ेगा। सूत्रों के मुताबिक तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा कि मई के अंत तक रेल और हवाई यात्राएं शुरू नहीं की जानी चाहिए। ये मजदूरों के लिए चलाई जा रही विशेष श्रमिक ट्रेनों का विरोध नहीं कर रहे हैं बल्कि मंगलवार से जो 15 ट्रेनें चलाने का सरकार ने फैसला किया है, उसका विरोध कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.