एसिड अटैक को प्रोमोट करता हुआ विडियो हुआ वायरल!

एसिड अटैक को प्रोमोट करता हुआ विडियो हुआ वायरल !
विवाद उठने पर टिक-टाॅक स्टार फैजल सिद्दीकी ने विडियो किया डिलीट!
आज के दौर में टिक-टाॅक प्रसिद्धि पाने का एक बड़ा माध्यम बना हुआ है। देश की युवा पीढ़ी इस पर अपने हुनर को एक आयाम देकर नाम कमाने की होड़ में लगे हुए हैं। नाम कमाने की यह होड़ युवाओं को आम आचार व्यवहार की चीज़ों को नजरंदाज कर देने का अभ्यस्त बना चुकी है। इसी क्रम में प्रसिद्ध टिक-टाॅक स्टार फैजल सिद्दीकी का एक विडियो सामने आया है जो एसिड अटैक को प्रोमोट कर रहा है। यह वीडियो बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष रखा है। इसपर NCW की अध्यक्षा रेखा शर्मा ने प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस और NCW को इस वीडियो पर एक्शन लेने का आदेश देने की बात कही है।
वीडियो पर विवाद उठने के बाद फैजल सिद्दीकी ने इसे डिलीट कर दिया। गौरतलब हो कि टिक-टाॅक के इस यूजर के करीब 13 मिलियन फॉलोअर हैं।
आज के दौर में टिक-टाॅक प्रसिद्धि पाने का एक बड़ा माध्यम बना हुआ है। इसी क्रम में प्रसिद्ध टिक-टाॅक स्टार फैजल सिद्दीकी का एक विडियो सामने आया है जो एसिड अटैक को प्रोमोट कर रहा है। हालांकि वीडियो पर विवाद उठने के बाद फैजल सिद्दीकी ने इसे डिलीट कर दिया है। pic.twitter.com/YmjESDeQoD
— Khabar - 72 (@TheKhabar72) May 18, 2020

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.