Breaking News

कोरोना को रोकने के लिए कर्नाटक में हर रविवार सम्पूर्ण लॉकडाउन, 4 राज्यों से लोगों के प्रवेश पर रोक।

Karnataka News, Breaking News, Lockdown 4, Compleate Lockdown

कोरोना को रोकने के लिए कर्नाटक में हर रविवार सम्पूर्ण लॉकडाउन, 4 राज्यों से लोगों के प्रवेश पर रोक।

कर्नाटक - कोरोनावायरस लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) के चौथे चरण की शुरुआत के बीच कर्नाटक (Karnataka) सरकार ने कहा कि हर रविवार को राज्य में पूर्ण बंदी रहेगी. इस दौरान, सिर्फ जरूरी सेवाओं को अनुमति होगी. कर्नाटक की बी एस येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना खतरे को देखते हुए चार राज्यों के अंतरराष्ट्रीय एवं घरेलू यात्रियों के प्रवेश पर 31 मई तक के लिए रोक लगाई है. बता दें कि केरल को छोड़कर शेष तीन राज्य कोरोनावायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30,000 के पार जा चुकी है. 

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि ट्रेनों के चलने की अनुमति होगी. इसके अलावा सोशल डिस्टैंसिंग के नियमों का पालन करते हए सभी सरकारी बसें भी चल सकेंगी. हालांकि, रेड ज़ोन और कंटेनमेंट में बस सेवा के परितान की अनुमति नहीं होगी. बस में केवल 30 सवारी बैठाकर चल सकेंगी. यही नहीं, राज्य में कल से कैब सेवा कंपनियों ओला और ऊबर को भी टैक्सी चलाने की अनुमति होगी.  

राज्य के उप-मुख्यमंत्री अश्वनाथ नारायण ने कहा कि कर्नाटक में रविवार को पूर्ण बंदी रहेगी. इस दौरान, केवल जरूरी सेवाओं की अनुुमति होगी. उन्होंने कहा, "पार्क कल से खुलेंगे. राज्य सरकार केंद्र की ओर से घोषित लॉकडाउन की गाइडलाइन का पालन करेगी." कंटेनमेंट ज़ोन के बाहर सभी दुकानें खुल सकती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.