महिला आयोग की सदस्य के विवादित बोल, कहा- मोबाइल से बातें करते-करते भाग जाती हैं लड़कियां।
![]() |
| फोटो - मीना कुमारी (सदस्य महिला आयोग) |
महिला आयोग की सदस्य के विवादित बोल, कहा- मोबाइल से बातें करते-करते भाग जाती हैं लड़कियां।
दरअसल, यूपी महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने लड़कियों को माता-पिता द्वारा मोबाइल दिए जाने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, माता-पिता को बेटियों को मोबाइल फ़ोन नहीं देना चाहिए। इसके पीछे उनका अपना तर्क भी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, लड़कियां मोबाइल पर अक्सर बातें करती रहती हैं और फिर वह घरों से भाग जाती हैं।
उनका मानना है कि, माता-पिता को अपने बच्चों को मोबाइल फ़ोन नहीं देना चाहिए। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, बेटियों के इस हश्र की जिम्मेदारी मां की होती है। इसलिए उन्हें बेटियों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, लड़कियों को मोबाइल फ़ोन नहीं देना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.