Breaking News

शादी के 5 दिन बाद ही प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, पति अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए लगा रहा है थाने का चक्कर।

Khabar-72, Live News, News World, India News, News Today


शादी के 5 दिन बाद ही प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, पति अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए लगा रहा है थाने का चक्कर।



बिहार के गोपालगंज से एक अजब मामला सामने आया है। शादी को सात जन्मों का साथ कहा जाता है, लेकिन यहां शादी के पांच दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस प्रेमी जोड़े ने भाई-बहन के रिश्ते को भी ताक पर रख दिया, जानकारी के अनुसार दुल्हन अपनी बुआ के बेटे के साथ भाग गई।



मामला गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार लड़की का अपनी बुआ के बेटे के साथ अफेयर था। बिना लड़की की सहमति के उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी गई तो वो प्रेमी के साथ भाग गई। इसके बाद परिवार वाले उसे समझा कर वापस ले आए थे। अब शादी के 5 दिन बाद लड़की फिर से अपनी बुआ के बेटे के साथ भाग गई।



डीआईजी के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई। अब लड़की का पति अपनी पत्नी को ढूंढने के लिए बार-बार थाने के चक्कर लगा रहा है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सारण मंडल के डीआईजी ने मामले में संज्ञान लिया, जिसके बाद पुलिस ने मामला में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित पति की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।



शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 22 फरवरी 2021 को उसकी शादी मांझागढ़ थाना क्षेत्र के गांव की एक लड़की से हुई थी। पीड़ित ने बताया कि सगाई के दूसरे दिन उसकी पत्नी अपनी बुआ के बेटे के साथ फरार हो गई। बाद में उसे समझाकर वापस लाया गया। लड़की के माता-पिता के कहने पर बिना किसी दहेज के शादी हुई, लेकिन शादी के पांच दिन बाद ही वो फिर से अपनी बुआ के बेटे के साथ भाग गई। अब पति ने पुलिस से अपील की है कि वो उसकी पत्नी को ढूंढकर वापस घर लाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.