Breaking News

चेन्नई से अगवा हुए नेवी ऑफिसर को पालघर में जिंदा जलाया, अस्पताल में उपचार के दौरान हुयी मौत।

Khabar72, Latest-News, Viral-News, News-World, Crime-News
फाइल फोटो



चेन्नई से अगवा हुए नेवी ऑफिसर को पालघर में जिंदा जलाया, अस्पताल में उपचार के दौरान हुयी मौत।



महाराष्ट्र के पालघर में एक खौफनाक घटना सामने आई है। चेन्नई से एक नौसेना अधिकारी का अपहरण करने के बाद बदमाशो ने उसे पालघर लाकर जिंदा जलाया। बुरी तरह झुलसे अधिकारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। घोलवड पुलिस 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। मृतक नौसेना अधिकारी का नाम सूरज कुमार दुबे (उम्र 26साल) है। वह रांची के रहने वाले थे।



पालघर पुलिस के एसपी दत्तात्रय शिंदे से मिली जानकारी के अनुसार सूरज कुमार को बदमाशो ने रिवाल्वर की नोंक पर चेन्नई हवाई अड्डे के करीब से एक कार में अगवा किया था। तीन दिनों तक एक अज्ञात स्थान पर सूरज को बंधक बनाकर रखा गया। बदमाशों ने नौसेना अधिकारी से 10 लाख की फिरौती मांगी थी, लेकिन जब उन्हें पैसे नहीं मिले तो वे सूरज कुमार को तलासरी के वेवजी इलाके के जंगल में ले गए, जहां उनके ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी जिसमे सूरज कुमार बुरी तरह झुलस गए। एक स्थानीय निवासी की उन पर नजर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी घोलवड पुलिस को दी।



मौके पर पहुँची पुलिस ने सूरज कुमार को दहानू के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सूरज की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई रिफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान सूरज कुमार की शनिवार को मौत हो गई। सूरज कुमार 2019 में सिबिंग सीमैन के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे।



कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.