Breaking News

महाराष्ट्र के अमरावती में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक हफ्ते के लिए बढाया गया लॉकडाउन।

Khabar72, Live News, News World, India News, World News, News Today
सांकेतिक चित्र


महाराष्ट्र के अमरावती में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एक हफ्ते के लिए बढाया गया लॉकडाउन।



महाराष्ट्र (Maharashtra) में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना वायरस (Coronavirus) का संक्रमण। इसी के चलते महाराष्ट्र में सख्ती बढ़ाई गई है। और अमरावती शहर में लॉकडाउन  (Lockdown) को अब एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 


बतादें कि अमरावती में सोमवार को लॉकडाउन खत्म होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 8 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। वहीं इस बार अमरावती और अचलपुर शहर के साथ अब अंजनगांव सुर्जी शहर में भी लॉकडाउन लगाया गया है।


अंजनगांव सुर्जी शहर में कोरोना के अधिक मामले मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। गौरतलब है कि ये संपूर्ण लॉकडाउन है यानी स्वास्थ्य और अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर रात ही नहीं दिन में भी सबकुछ बंद किया गया है। लॉकडाउन के चलते शहर की सड़कें पूरी तरह सूनसान हैं और बाजार भी बंद हैं।




कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.