चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित की।
![]() |
| सांकेतिक चित्र |
चुनाव आयोग ने तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखें घोषित की।
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुच्चेरी के लिए विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। बतादें कि घोषित कार्यक्रम के अनुसार दक्षिण भारत के राज्य केरल, तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में एक ही चरण में डाले जाएंगे वोट।
इसके साथ ही सभी राज्यों के नतीजे भी दो मई को घोषत किए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त CEC सुनील अरोड़ा ने बताया कि 824 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान। उन्होंने बताया कि वोट डालने का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। डोर टू डोर कैंपेन 5 से अधिक लोग नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारियों का भी टीकाकरण कराया जाएगा।
- चुनाव आयोग की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार, असम में तीन चरण में चुनाव होगा। पहले चरण के लिए 27 मार्च, दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
- वहीँ दक्षिण भारत के राज्य केरल में सभी सीटों पर 6 अप्रैल को वोटिंग होगी। केरल में विधानसभा की 140 सीटें हैं। और इसके साथ ही दक्षिण भारत के ही एक अन्य राज्य तमिलनाडु में भी 6 अप्रैल को एक ही राउंड में वोट डलेंगे। राज्य के सियासी दिग्गज जयललिता और एम. करुणानिधि के निधन के बाद राज्य में पहली बार चुनाव हो रहे हैं। तमिलनाडु में 234 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं।
- और पुदुच्चेरी में भी एक ही चरण में चुनाव संपन्न होंगे। यहां 6 अप्रैल को होगी वोटिंग।
- वहीँ बंगाल में आठ चरण में डाले जाएंगे वोट।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.