निर्भया केस की वकील सीमा समृद्धि लड़ेगी हाथरस पीड़िता का केस।
![]() |
| फाइल फोटो |
निर्भय केस की वकील सीमा समृद्धि लड़ेगी हाथरस पीड़िता का केस।
यह सच है कि दिल्ली के निर्भया कांड में सीमा समृद्धि के प्रयासों के चलते ही चारों दोषियों को फांसी मिल सकी था, ऐसे में यदि वो इस मामले को हाथ में लेती हैं, तो हाथरस पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।
सीमा समृद्धि ने आज एक tv चैनल पर बातचीत करते हुए बताया कि पीड़िता के परिवार की तरफ से उन्हें उनका केस लड़ने के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले को फेयर ट्रायल के लिए दिल्ली ट्रांसफर करने की अर्जी देंगी। उनके मुताबिक हाथरस में पीड़िता के परिवार को खतरा हो सकता है। वह पंचायत में भी ठीक तरह से सुनवाई संभव नही है।
सीमा ने बताया कि लगातार उनकी बात पीड़िता के परिवार से हो रही है। तीन दिन पहले ही वे हाथरस पीट परिवार से मिलने गयी थी। लेकिन हाथरस पुलिस ने उन्हें मिलने नही दिया था। इस बीच उनकी हाथरस में एडीएम के साथ उनकी बहस भी हुई थी। जिसमे उन्होंने पुलिस बालों और अधिकारियों को लताड़ते हुए कहा कि तुम लोगों की वजह से ही रेप व अन्य इस तरह की घटनाये होती हैं।
बतादें की एसआईटी मामले की जांच कर रही है। टीम रविवार को पीड़िता के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए गांव पहुंची। सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद शनिवार से अंडर सेक्रेटरी, भगवान स्वरूप की अगुवाई में दो आईपीएस रैंक के अधिकारियों वाली विशेष जांच दल की यह दूसरी यात्रा है। एसआईटी के सदस्यों ने कहा कि उनकी जांच सीबीआई जांच के साथ जारी रहेगी।
गौरतलब है कि 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के एक गांव में 19 साल की एक लड़की के साथ बर्बरता हुई पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हालाँकि अभी तक रेप की पुष्टि नहीं हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.