छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की की गोली मारकर हत्या।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की की गोली मारकर हत्या।
उत्तर प्रदेश: फिरोज़ाबाद ज़िले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर 16 वर्षीय लड़की की तीन युवकों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।
बतादें कि लड़की 12वीं कक्षा में पढ़ती थीं। शुक्रवार दोपहर जब वो अपने स्कूल से लौटकर घर आ रही थीं तो तीन युवकों ने उस पर भद्दे कमेंट्स किए और उसे परेशान किया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सचिंद्र पटेल के मुताबिक़, लड़की ने इसका विरोध किया था। लेकिन पुलिस के मुताबिक़, लड़की का फटकारना लड़कों को नागवार गुज़रा और शुक्रवार रात वो लड़की के घर में घुस आए और घर में सो रही लड़की के साथ मार-पीट शुरू कर दी।
जब लड़की के पिता और घर के दूसरे सदस्यों ने बीच-बचाव किया तो उनके मुताबिक़, युवकों ने लड़की को गोली मार दी और वहां से भाग गए। परिजनों के जानकारी देने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और तीनों अभियुक्तों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया।
SSP पटेल ने बताया कि दो अभियुक्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.