पति ने पत्नी को वाशिंग मशीन मैकेनिक के साथ इश्क करते रंगे हाथ पकड़ा, और फिर.......
![]() |
सांकेतिक चित्र |
पति ने पत्नी को वाशिंग मशीन मैकेनिक के साथ इश्क करते रंगे हाथ पकड़ा, और फिर.......
लखनऊ - कानपुर शहर के फीलखाना में देर रात एक पति और पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा सड़क पर नजर आया। पति ने अपनी पत्नी को किसी वाशिंग मशीन मैकेनिक के साथ पकड़ा। जिसके बाद पति ने दोनों को पीटा। पति का कहना है कि पत्नी उस मैकेनिक से कई दिनों से इश्क कर रही है। मामला इतना बढ़ गया कि सुलझाने के लिए पुलिस को आना पड़ा।जानकारी के मुताबिक हरबंशमोहाल में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि उसके पड़ोस में एक लड़का वॉशिंग मशीन बनाने का काम करता है। कुछ समय पहले वह उसके घर पर वाशिंग मशीन को ठीक करने आया था। इसी दौरान उस युवक की उसकी पत्नी से दोस्ती हो गई। इसके बाद उसकी पत्नी और वाशिंग मशीन बनाने वाला लड़का दोनों छुप-छुप कर मिलने लगे थे। पति ने बताया कि उसे कुछ लोगों ने यह भी जानकारी दी कि उसकी गैर मौजदूगी में वाशिंग मशीन बनाने वाला लड़का कई बार उनके घर पर भी देखा गया है।
शनिवार देर रात में उसकी पत्नी रिश्तेदारों के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली और उसी लड़के के साथ चली गई। इस बात की खबर पति को पहले से थी। उसने दोनों को फीलखाना में रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद वहीं सड़क पर पति ने अपनी पत्नी और उसके पुरुष मित्र को लात घूंसों और चप्पलों से बुरी तरह पीटा। जिससे वहां लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी को थाने ले आई।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.