Breaking News

रिया के भाई शोविक ने खोला राज, कहा रिया के कहने पर सुशांत के लिए मंगाते थे ड्रग्स।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
सांकेतिक चित्र


रिया के भाई शोविक ने खोला राज, कहा रिया के कहने पर सुशांत के लिए मंगाते थे ड्रग्स।

मुम्बई - शुक्रवार को देर रात NCB ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक व सुशांत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। आज NCB ने दोनों को अदालत में पेश किया। NCB की तरह के बताया गया कि शोविक चक्रवर्ती व सैमुअल मिरांडा दोनों के बयान ले लिए गए है। दोनों के बयानों में एक चीज कॉमन है। जो कि इस केस की अहम कड़ी साबित हो सकती है। उन्होंने बताया कि दोनों ने ही एक बात कही की वे रिया चक्रवर्ती के कहने पर सुशांत के लिए ड्रग्स मांगते थे। 


NCB के मुताबिक शोविक का 4-5 ड्रग पैडलर के साथ कनेक्शन है। शोविक ही सैमुअल को ड्रग पैडलर से मिलाता था। उनके मुताबिक उन्होंने ड्रग्स के 10-11 बार बड्स मंगाए थे। साथ ही उनके बयान में एक बात और पता चली की वे अक्सर डिजिटल वॉलेट का प्रयोग करते थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.