कीचड़ में बैठ शंख बजाकर कोरोना भागने वाले सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया कोरोना संक्रमित पाए गए।
![]() |
फोटो - सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया |
कीचड़ में बैठ शंख बजा कोरोना भागने वाले सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया कोरोना संक्रमित पाए गए।
नई दिल्ली: राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो शंख बजाकर कोरोना का इलाज बता रहे थे। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिर उनका वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
दरअसल आज संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ। इससे पहले सभी सांसदों का कोरोना टेस्ट करवाया गया। जिसमें 30 सांसदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसी में से एक सुखबीर सिंह जौनपुरिया की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले सुखबीर सिंह जौनपुरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वायरल वीडियो में सुखबीर सिंह जौनपुरिया कीचड़ में बैठकर शंख बजा रहे थे। और कोरोना से बचने के उपाय बता रहे थे। लेकिन खुद कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
वायरल वीडियो में सुखबीर सिंह ने दावा किया कि शंख बजाने और कीचड़ में नहाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और इससे कोरोना वायरस से संक्रमित होने से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोई भी दवा इम्यूनिटी में सुधार नहीं करेगी लेकिन प्रकृति के करीब रहना, प्राकृतिक भोजन करना, साइकिल चलाना, व्यायाम करना और शंख बजाना ऐसे गंभीर समय में लोगों की मदद करेगा। लेकिन शायद खुद ऐसा नही करते थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.